रानीवाड़ा स्थित आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक सम्मेलन एवं स्मार्ट बोर्ड उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि तहसीलदार हनवंत सिंह, आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला सचिव अजय कुमार गुप्ता और राजस्व विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी अशोक कुमार बंसल ने मां सरस्वती और मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। मुख्य आकर्षण के रूप में, स्मार्ट बोर्ड का उद्घाटन अतिथियों द्वारा किया गया।
सम्मेलन में अभिभावकों ने अपने विचार व सुझाव साझा किए, जिससे विद्यालय प्रबंधन को सुधार की दिशा में प्रेरणा मिली। वक्ताओं ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में माता-पिता और गुरुजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य विष्णु दान चारण ने बताया कि इस सम्मेलन के जरिए अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों और अपने बच्चों की प्रगति की जानकारी दी जाती है।
इस आयोजन में मंच संचालन आचार्य कांतिलाल चौधरी ने किया और अंत में आदर्श शिक्षण समिति रानीवाड़ा के अध्यक्ष अमृतलाल चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और कई अभिभावकों की उपस्थिति ने इसे और अधिक प्रेरणादायक बना दिया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां