5 हजारी वांटेड अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पादरडी निवासी कृष्णचन्द्र पुत्र गोपीराम बिश्नोई एनडीपीएस मामले में था वांछित, चितलवाना थानाधिकारी बलदेवाराम की बेहतरीन रणनीति
सांचौर। चितलवाना पुलिस को एक ओर कडी सफलता हासिल हुई है। मुखबिर और अंडरग्राउंड सोर्स के आधार पर चितलवाना पुलिस को रणोदर गांव के शीतलामाता मंदिर पर आयोजित मेले में एक कुख्यात फरार और सरवाना पुलिस का वांटेड पांच हजारी इनामी अपराधी के आने की सुचना मिली। थानाधिकारी बलदेवाराम खुद अपनी टीम के साथ मेले में टोह लेने पहुंचे।
टीम की ओर से ईशारा मिलने पर चितलवाना थाने के पादरडी गांव निवासी 32 साल के कृष्णचन्द्र पुत्र गोपीराम बिश्नोई को दबोच लिया गया। दस्तियाब के बाद उसे अग्रिम जांच और पूछताछ के लिए जालोर एसपी ज्ञानचन्द्र यादव, एएसपी आवडदान चारण और सहायक एसपी शरण गोपीनाथ कांबले आइएएस के निर्देशानुसार सरवाना थाने को सुर्पूद किया गया। मादक पदार्थो के तस्करों में हडकंप मचा दिखाई दे रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां