सांचोर । रैंज आईजी विकासकुमार और जालोर एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचोर एवं कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचैर के निकटतम सुपरविजन में बलदेवाराम थानाधिकारी पुलिस थाना चितलवाना को बडी कामयाबी मिली है।
बलदेवाराम का कहना है कि अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम, बरामदगी के अभियान के तहत थाना हल्का क्षेत्र में समय≤ पर निरन्तर प्रभावी गश्त, नाकाबंदी दौरान जरिये मूखबिर की ईतलानुसार 17 मार्च को थाना हल्का क्षेत्र के गांव रणोदर की सरहद में अभियुक्त हिरसिंह उर्फ हिराराम पुत्र पाबूराम जाति रावणा राजपूत निवासी रणोदर पीएस चितलवाना द्वारा अपने खेत में सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती की जा रही थी जिस पर उक्त अफीम के कुल 175 पौधे को जब्त किया जाकर अभियुक्त हिरसिंह उर्फ हिराराम के विरूद्व एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया जाकर मुलजिम हिरसिंह उर्फ हिराराम की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।
इस खास कार्यवाही में मुखबिर का खास रोल रहा। इनके अलावा थानेदार के साथ रामलाल हैडकानि., घीसाराम हैडकानि., पीराराम कानि., प्रकाश कानि., उतमसिंह कानि., रेखा मकानि., भगवान सहाय चालक कानि. सहित टीम चितलवाना की भूमिका रही।



