चितलवाना पुलिस की कार्रवाई : ऑपरेशन “धरकरभर” में आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा संख्या 165/2024 में लंबे समय से था फरार
चितलवाना।
जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करों और वांछित अपराधियों के विरुद्ध चल रहे “ऑपरेशन धरकरभर” के तहत चितलवाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना क्षेत्र के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक विकासकुमार के निर्देशन और जालोर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के आदेशानुसार, मिशन मदमर्दन के अंतर्गत जिलेभर में लगातार संदिग्ध स्थानों और वाहनों की तलाशी एवं नाकाबंदी कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर आवड़दान चारण और सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सांचोर कांबले शरण गोपीनाथ के निकटतम सुपरविजन में चितलवाना थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
दिनांक 13 जून 2025 को मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मुकदमा संख्या 165/25.10.2024, धारा 8/18, 22 में वांछित चल रहे अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र देवाराम विश्नोई धायल, उम्र 24 वर्ष, निवासी तेतरोल, थाना चितलवाना को सरहद झोटड़ा नाराली फांटे से दस्तयाब किया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को अनुसंधान अधिकारी सुरजभानसिंह, थानाधिकारी सरवाना के सुपुर्द कर दिया जाएगा, जो मामले की आगे की जांच करेंगे।
गिरफ्तार अभियुक्त
- अशोक कुमार पुत्र देवाराम विश्नोई धायल
- उम्र : 24 वर्ष
- निवासी : तेतरोल, थाना चितलवाना, जिला जालोर
पुलिस टीम में शामिल सदस्य
- वजाराम, सहायक उप निरीक्षक
- तुलसाराम, कांस्टेबल 130
- नपाराम, कांस्टेबल 1130, थाना चितलवाना
जिला पुलिस द्वारा जारी यह सख्त मुहिम क्षेत्र में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने में कारगर साबित हो रही है। ऑपरेशन धरकरभर के तहत लगातार हो रही गिरफ्तारियों से कानून व्यवस्था को मजबूती मिल रही है।



