नशा मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और बड़ी सफलता दर्ज करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोधपुर ने 8.450 किलोग्राम अफीम जब्त कर एक संगठित तस्करी गिरोह को धर दबोचा है। यह कार्रवाई 08 मई 2025 को खुफिया सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर अंजाम दी गई।
गिरफ्तारी और ऑपरेशन की प्रमुख बातें:
🔹 जोधपुर पुलिस, कमिश्नरेट पुलिस और जैसलमेर ज़िला पुलिस के संयुक्त प्रयास से कार्रवाई
🔹 संदिग्ध व्यक्ति स्लीपर बस में यात्रा कर रहा था, जिसके पास से काले बैग में छिपी अफीम मिली
🔹 अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में जब्त की गई अफीम की अनुमानित कीमत ₹42.25 लाख
🔹 पूछताछ के दौरान तस्करी नेटवर्क का खुलासा, जैसलमेर में 4 और तस्कर गिरफ्तार
🔹 10 मई 2025 को प्रतापगढ़ में मुख्य आपूर्तिकर्ता की गिरफ्तारी, वैध खेती के पट्टे की आड़ में धंधा
🔹 कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क की जांच जारी
एनसीबी जोधपुर की प्रतिबद्धता:
इस अभियान से यह साफ़ हो जाता है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो न केवल अवैध नशीली पदार्थों की आपूर्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहा है, बल्कि समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए भी कार्यरत है।
जनता से अपील:
एनसीबी राजस्थान के ज़ोनल डायरेक्टर श्री घनश्याम सोनी, IRS ने समाज से आग्रह किया है कि वे इस मुहिम में सक्रिय सहयोग दें। यदि किसी को नशीली पदार्थों से संबंधित कोई भी सूचना प्राप्त हो, तो वे 1933** पर गुप्त रूप से सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें उपयुक्त पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा।
