Homeजालोरबेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों में भारी खराबा, सांसद लुम्बाराम चौधरी...

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से फसलों में भारी खराबा, सांसद लुम्बाराम चौधरी ने की विशेष गिरदावरी की मांग

Published on

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र: जालोर-सिरोही के किसानों को मुआवजा दिलाने और राहत प्रदान करने का किया आग्रह

Circle News Network

जालोर/सिरोही।

​क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से आए मौसम के बदलाव, तेज आंधी और बेमौसम बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र में रबी की फसलों को हुए भारी नुकसान को देखते हुए सांसद लुम्बाराम चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर विशेष गिरदावरी करवाने और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

चार महीने की मेहनत पर फिरा पानी

​सांसद चौधरी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जालोर जिले के किसानों ने पिछले चार महीनों से कड़ी मेहनत और मजदूरी कर रबी की फसल तैयार की थी। वर्तमान में खेतों में जीरा, इसबगोल और गेहूं की फसलें या तो कटाई के लिए तैयार खड़ी थीं या कटकर खलिहानों में पड़ी थीं। अचानक आई आंधी और बारिश के कारण ये फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसान गहरे सदमे और मायूसी में हैं।

सरकार से त्वरित राहत की गुहार

​पत्र के माध्यम से सांसद ने आग्रह किया कि किसान पूरी तरह से रबी की फसल पर ही निर्भर हैं। ऐसे में सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए जालोर जिले के प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत विशेष गिरदावरी (फसल नुकसान का आकलन) करवानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि नुकसान का सटीक आंकड़ा जुटाकर पीड़ित किसानों को जल्द से जल्द उचित आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि उन्हें इस प्राकृतिक आपदा से राहत मिल सके।

इन अधिकारियों को भी भेजी प्रतिलिपि

​सांसद लुम्बाराम चौधरी ने इस पत्र की प्रतिलिपि राजस्थान सरकार के राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग मंत्री हेमंत मीणा तथा जालोर जिला कलेक्टर को भी भेजी है, ताकि प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक कार्यवाही तुरंत शुरू की जा सके।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

विकास की सौगात: शिवगंज पंचायत समिति में 30 लाख से 7 ट्यूबवेल स्वीकृत, प्रधान ललिता कुंवर ने जाते-जाते निभाया अपना वादा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क शिवगंज। पंचायत समिति शिवगंज के अधीन आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों...

चुनाव हारे पर अध्यक्ष पद की दावेदारी, शिवगंज पालिका में जैसलमेर जैसा ‘हाइब्रिड’ सियासी भूचाल!

हार के बाद भी नामांकन, भाजपा के 3 बागी पार्षदों के भरोसे पलटेगा बाजी?...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...