Homeजालोरमोयला समाज रानीवाड़ा : प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा-संस्कृति पर मंथन, दरगाह हाजी...

मोयला समाज रानीवाड़ा : प्रतिभाओं का सम्मान, शिक्षा-संस्कृति पर मंथन, दरगाह हाजी कादर शाह सांईजी की बेरी पर भव्य आयोजन, विद्यार्थियों को मिला मंच

Published on

समाज के होनहारों का सम्मान, शिक्षा को मिली नई दिशा

रानीवाड़ा | मोयला (कुम्हार) समाज सेवा समिति ब्लॉक रानीवाड़ा की ओर से दरगाह हाजी कादर शाह सांईजी की बेरी पर प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष हुसैन खान दईपुर ने की, मुख्य अतिथि हवेली शरीफ राह के पीर सय्यद सिकंदर अली शाह जीलानी रहे।
कार्यक्रम में सत्र 2024-25 के कक्षा 10वीं, 12वीं और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

विद्यार्थियों को मिला सम्मान, शिक्षा के प्रति बढ़ा उत्साह

समारोह में विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, बैग, पेन और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। यह सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने का माध्यम बना।

मंच पर विचार-विमर्श, शिक्षा-संस्कृति पर फोकस

समारोह में शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने शिक्षा में नवाचार, युवाओं में सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर नियंत्रण, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक चेतना जैसे विषयों पर विचार रखे। पीर सम्मद सिकंदर अली शाह ने समाज में एकजुटता, सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया।

समिति की कार्यशैली का लेखा-जोखा

समारोह के दौरान अध्यक्ष हुसैन खान ने समिति का आय-व्यय विवरण, बीते कार्यों की जानकारी और आगामी लक्ष्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी भामाशाहों और समाजजनों का आभार जताया।

गणमान्यजन की उपस्थिति से बढ़ा आयोजन का गौरव

समारोह में जालोर जिले व आसपास के क्षेत्रों से कई गणमान्यजन एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विशेष उपस्थिति:

  • हाफी मोहम्मद बाजी (जालोर जिलाध्यक्ष)
  • सामन खान (चैनपुरा)
  • जाकिर हुसैन (सांचौर ब्लॉक अध्यक्ष)
  • रफीक खान, इकबाल खान, जाकिर हुसैन
  • सादिकबक्ष, तालब खान, मुस्ताक खान
  • हुसैन खान (मैत्रीवाड़ा), ताज खान (वक्ता)
  • फैज मोहम्मद (हिंडवाड़ा), मास्टर रमेश खान (कीवाला)
  • हायकर खान (सेरना), इस्हाक खान, अनवर जान (रानीवाड़ा खुर्द)
  • कामरान खान, रहमान खान (गीलवाण), रमजान, बहधे खान (आदरवाडा), जलाल खान
    सहित अन्य समाजसेवी व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेरणा का संचार, समाज में एकजुटता का संदेश

समारोह ने समाज में शिक्षा और संस्कृति को समर्पित एक नई प्रेरणा दी। आयोजन ने यह साबित कर दिया कि जब समाज एकजुट होकर अपनी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है, तो नई दिशा और नई ऊर्जा का संचार होता है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...