नशे के खिलाफ एसपी का विशेष अभियान; मालवाड़ा में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी बाबूलाल को किया गिरफ्तार
चितलवाना (जालोर)। नशे के सौदागरों के खिलाफ जालोर पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितलवाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचाया है।
घर में छिपा रखा था मौत का सामान चितलवाना थानाधिकारी निरीक्षक भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार, 3 जनवरी 2026 को सरहद मालवाड़ा में बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल पुत्र हरजीराम विश्नोई (सारण) के रहवासीय घर पर अचानक दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 04.195 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही 57 वर्षीय आरोपी बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया।

एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस चितलवाना पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 04/2026 दर्ज किया है। अब पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि यह नशे की खेप कहाँ से लाई गई थी और आरोपी इसे किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई करने वाला था। इस कार्रवाई में थानाधिकारी भंवरलाल के साथ सउनि मोहनराम, कानि. लक्ष्मणसिंह, ओमाराम, ओमप्रकाश, जैसाराम और तुलसाराम की मुख्य भूमिका रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां