Homeचेन्नईमोदरान में थमी ‘भगत की कोठी–चेन्नई’ सुपरफास्ट, 120 गांवों के प्रवासियों का...

मोदरान में थमी ‘भगत की कोठी–चेन्नई’ सुपरफास्ट, 120 गांवों के प्रवासियों का वर्षों का सपना साकार

Published on

​सांसद लुंबाराम चौधरी ने दिखाई हरी झंडी, अक्षय तृतीया पर मिला ठहराव; संघर्ष समितियों की एकजुटता लाई रंग

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क जगमाल सिंह राजपुरोहित, मोदरान। क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब भगत की कोठी–एमजीआर चेन्नई सेंट्रल सुपरफास्ट (आशापुरी एक्सप्रेस) का मोदरान रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव शुरू हो गया। उत्तर पश्चिम रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्र के प्रवासियों और स्थानीय जनता के वर्षों पुराने संघर्ष को बड़ी सफलता मिली है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में जालौर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी और राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक एवं जालौर विधायक जागेश्वर गर्ग ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी ने इस पल को ऐतिहासिक बना दिया।

120 गांवों के प्रवासियों को बड़ी राहत मोदरान में ठहराव शुरू होने से आसपास के करीब 120 गांवों के उन प्रवासियों को सीधा लाभ मिलेगा, जो रोजगार और व्यापार के लिए दक्षिण भारत, विशेषकर चेन्नई में निवास करते हैं। अब यात्रियों को जालौर या भीनमाल जाकर ट्रेन पकड़ने की मजबूरी से राहत मिलेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक जागेश्वर गर्ग ने कहा कि यह ठहराव क्षेत्र की संघर्ष समितियों के वर्षों के परिश्रम, त्याग और जनआंदोलन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इस मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन और ‘रेल रोको’ आंदोलन भी करना पड़ा, जिसमें कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमे तक चले, लेकिन संघर्ष जारी रहा। इस मांग को मनवाने में आशापुरी माताजी संघर्ष समिति (मोदरान), जालौर पैसेंजर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति, सुंधा रेल संघर्ष समिति और दक्षिण भारत प्रवासी संघर्ष समिति की अहम भूमिका रही।

संघर्ष समिति के नेतृत्व को मिली सफलता समिति के अध्यक्ष रतन सिंह सोढा राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जगमाल सिंह राजपुरोहित, बद्रीदान चारण एवं हीराचंद भंडारी के नेतृत्व में रेल मंत्रालय और अधिकारियों को लगातार ज्ञापन व पत्र भेजे गए। इसी का परिणाम है कि आज मोदरान को यह महत्वपूर्ण ठहराव मिला।

सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि 120 गांवों की जनता, आशापुरी माताजी की कृपा और संघर्ष समिति के युवाओं के अथक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक इस ट्रेन का उपयोग करने की अपील की। सांसद ने यह भी बताया कि मोदरान स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल कर बाजार और आबादी क्षेत्र की ओर विकसित किया जाएगा। साथ ही भुज–जालौर–पाली–दिल्ली ट्रेन जल्द शुरू की जाएगी।

भव्य स्वागत, पहले दिन ही दिखा उत्साह रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, चेन्नई की ओर जाने वाली ट्रेन सुबह 08:24 बजे और भगत की कोठी (जोधपुर) की ओर जाने वाली ट्रेन सुबह 07:47 बजे मोदरान पहुंचेगी। समारोह के दौरान रेलवे के ADRM करणीराम, जसवंतपुरा उपखंड अधिकारी प्रीति चक, तहसीलदार नीरजा कुमारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ट्रेन के स्टेशन पहुंचते ही ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।

सांसद व अतिथियों ने लोको पायलट का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर आशापुरी माताजी संघर्ष समिति के अध्यक्ष रतनसिंह, उपाध्यक्ष जगमालसिंह राजपुरोहित, पैसेंजर यात्री गाड़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष हीराचंद भंडारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पहले ही दिन सैकड़ों यात्रियों ने आशापुरी एक्सप्रेस में सफर कर इस नई सुविधा का लाभ उठाया।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...