रानीवाड़ा (सर्कल न्यूज़ नेटवर्क)। स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में शनिवारीय गतिविधि के तहत एक भव्य फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और देश के विभिन्न राज्यों तथा क्षेत्रों की वेशभूषा पहनकर शानदार प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की विविधतापूर्ण संस्कृति और परिधानों से परिचित कराना था। विद्यार्थियों ने अपने अभिनव परिधानों से मंच पर जीवंत प्रस्तुति दी। इस मौके पर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने जमकर तालियां बजाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
विकास समिति का पुनर्गठन
इसी क्रम में, विद्यालय विकास समिति की नई कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस बैठक में रिड़मलसिंह डाबी को दूसरी बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

अभिभावकों के साथ प्राप्तांकों पर चर्चा
अध्यापक अभिभावक परिषद (पीटीए) सचिव भूरसिंह मीना ने जानकारी दी कि स्थानीय विद्यालय में अध्यापक अभिभावक परिषद की बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित अभिभावकों को विद्यार्थियों के पीटी-प्रथम, पीटी-द्वितीय एवं अर्धवार्षिक परीक्षा के प्राप्तांकों की जानकारी दी गई। बैठक में विद्यालय के उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम के लिए आवश्यक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर अध्यापक अभिभावक परिषद के अध्यक्ष करनाराम देवासी, गोविंद रावल, अम्बालाल चितारा, अजय सिंह, भंवर सिंह, सरदार सिंह, भंवरलाल, गंगा राम, प्रवीण कुमार, नारणाराम, नारायण राम, रमेश कुमार, नेतराम मीणा, बगदाराम सोलंकी, मुकेश कुमार गुर्जर, लक्ष्मण राम, मनीष कुमार, राजुराम सुथार, चेतन दान, रोहित कुमार, निशार खान, हंजारीमल सहित अन्य अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां