जोगेश्वर गर्ग मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार जयपुर से आज दर्शनार्थ भाण्डवपुर तीर्थ पधारे। मूलनायक भगवान् महावीर स्वामीजी गुरुदेव श्री राजेन्द्र सूरीश्वरजी, योगिराज श्री शांतिविजयजी समाधिमन्दिर, पुण्यसम्राट श्री जयन्तसेनसूरीश्वरजी समाधिमन्दिर में दर्शन पूजन एवं वन्दन किये।
यहाँ विराजित भाण्डवपुर तीर्थोद्धारक आचार्यदेव जयरत्नसूरीश्वरजी म.सा. के दर्शन वन्दन कर आशीर्वाद लिया। पूज्य गुरुदेव ने तीर्थ विकास में सडक पानी, बिजली की आपूर्ति सुचारु चलने की बात कही। क्षेत्रीय समस्या के बारे में भी मंत्री महोदय को बताया

(1) भाण्डवपुर में BSNL टावर की आवश्यकता बताई। चूंकि यात्रिओं को मोबाइल संचालन में समस्या रहती है।
(2) बैंक स्वीकृत कर खुलवाने की आवश्यकता बताई। संस्था की ओर से भवन उपलब्ध कराने की भी बात कही।
(3) जालमपुरा (ढालु) से जालोर बोर्डर तक डामर सड़क बनाने हेतु कहा। जहाँ से जैन पैदल विहारी साधु-साध्वीजी को पादरू जाने में शाता रहेगी। रामदेवरा पैदल यात्रिओं को भी यह सड़क बनने से राहत मिलेगी।

मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार ने विश्वास दिलाया कि इन सभी बिन्दुवार मांगों पर शीघ्र सरकार एवं प्रशासन के सहयोग से पूरा किया जावेगा। सायला तहसीलदार लक्ष्मी चौधरी, दीपसिंहधनाणी, भवानीसिंह बाकरा, रामप्रकाश चौधरी पूर्व प्रधान सायला भी साथ पधारे।
पेढी की ओर से मंत्री महोदय एवं साथ पधारे अतिथिओं का माला-साफा एवं श्रीफल शाल से बहुमान किया गया। मुख्य प्रबंधक अशोक सेठिया , गजराज चपलोत, पुष्पा चपलोत एवं करणाराम चौधरी ने बहुमान किया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां