बीते दिनों रानीवाड़ा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजीराम चौधरी के पुत्र श्रवण कुमार का शादी समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें आयोजक करड़ चौधरी की ओर से प्रदेश कई दिग्गज नेताओं को आमंत्रित किया गया था।


कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित भाजपा जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पार्टी पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व जिला प्रमुख, प्रधान व पूर्व प्रधान सहित कई राज नेताओं ने शादी समारोह में शामिल होकर मंजीराम चौधरी के परिवार को शुभकामना दी।
वहीं कई दिग्गज नेता कार्यक्रम में व्यस्तताओं के चलते शादी समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे, जिसके बाद आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यमंत्री ओटाराम देवासी व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजीराम चौधरी को शुभकामना संदेश भेजा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां