भव्य शोभायात्रा और प्रतिभा सम्मान समारोह रहेगा मुख्य आकर्षण, रात्रि में सामूहिक भोज का आयोजन
रानीवाड़ा। आगामी 23 जून को माहेश्वरी वंश उत्पत्ति दिवस 'महेश नवमी' को हर्षोल्लास से मनाने के लिए स्थानीय माहेश्वरी सभा समाज भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। तहसील माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मदन माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
इस भव्य महोत्सव में जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल और सांचौर एडीएम प्रकाशचन्द्र अग्रवाल सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
तहसील मंत्री भारत बाहेती ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव के दौरान:
- प्रतिभा सम्मान: प्राथमिक कक्षाओं से लेकर उच्च शिक्षा तक के समाज के होनहार छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
- वरिष्ठ जन बहुमान: समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बंधुओं और वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सम्मान होगा।
- शोभायात्रा व सांस्कृतिक रंग: नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जहां शीतल पेय की व्यवस्था रहेगी। रात्रि में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ ही अध्यक्ष मदन माहेश्वरी की ओर से सामूहिक भोज का आयोजन किया जाएगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां