स्कूली छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति के माध्यम से जल व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जालोर 6 जून। आगामी मानसून में वर्षा जल के अधिक से अधिक संग्रहण तथा विद्यमान जल स्त्रोतों के रख-रखाव एवं स्वच्छता के लिए जिले में 5 से 20 जून तक चलाए जा रहे वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत गुरूवार को सायंकाल सुन्देलाव तालाब स्थल पर दीप प्रज्वलन व सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे उपस्थित रहे।
अभियान के तहत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में महात्मा गांधी सी.सै. स्कूल शिवाजी नगर जालोर की छात्रा प्रियांशी ने ‘‘आयो रे तीज त्योहार……’’, स्काउट-गाइड के दल ने ‘‘एक पौधा आज हम भी लगाएं……’’, विक्रम क्लासेज जालोर के कार्तिक, भूमि, दिव्यांशु व अंजु गहलोत ने ‘‘प्लास्टिक हटाओ, धरती बचाओ….’’ व पर्यावरण थीम पर समूह नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसी प्रकार महात्मा गांधी सी.सै. स्कूल शिवाजी नगर जालोर की छात्रा वैदिका ने ‘‘बरसो रे मोघा-मेघा…’’ पर नृत्य, लिटल फ्लोवर इंटरनेशनल स्कूल जालोर के विद्यार्थियों ने ‘‘हरियाली की यही पुकार…’’गीत पर समूह नृत्य, विक्रम क्लासेस की रूचिका व कुसुम ने पर्यावरण थीम पर कविता की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी सी.सै. स्कूल शिवाजी नगर जालोर की छात्रा वैदिका, खुशी, मेघा व हिताक्षी ने ‘‘कसम यह खाये रे …’’ गीत पर पैरोडी नृत्य व छात्रा डिम्पी, हिताक्षी, मिस्टी ने ‘‘बूंद-बूंद मिलकर बने लहर….’’ पर सामूहिक नृत्य, लिटल फ्लोवर स्कूल जालोर की छात्रा हितांशा सोलंकी ने ‘‘पर्यावरण पर आधारित कविता का पाठ किया। महात्मा गांधी सी.सै. स्कूल शिवाजी नगर जालोर की छात्रा प्रियांशी ने ‘‘मोरिया आछो बोल्यो रे …’‘ गीत पर नृत्य, स्काउट-गाइड दल ने ‘‘आओ बच्चों तुमको बताएं…..’’गीत पर नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दौरान अतिथियों द्वारा प्रतिभागियों को पारितोषिक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मंच संचालन नरपत आर्य ने किया।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिदम्बरा परमार, एसीबीईओ किस्तुराराम बामणिया व रमेश खोरवाल, स्काउट सीओ अक्षय कुमार मीणा, नगर परिषद के अशोक शर्मा, सहायक अभियंता दीपक कुमार, कनिष्ठ अभियंता अविनाश सिंह, नरेन्द्र परिहार व शैजला माथुर सहित शहरवासी उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां