शाखाओं में एकरूपता और नियमितता पर जोर, डोरडा की पहाड़ी पर गूंजे विचार
जालोर। श्री क्षत्रिय युवक संघ संभाग जालोर की दो दिवसीय शाखा प्रशिक्षण कार्यशाला श्री झाड़ेश्वर महादेव मंदिर, गोली टूक पहाड़ी (डोरडा) के प्रांगण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्यशाला में जालोर संभाग के पांचों प्रांतों से विभिन्न शाखाओं के शाखा शिक्षकों और मंडल प्रमुखों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चारभुजा शाखा प्रमुख गोपालसिंह डोरडा ने बताया कि कार्यशाला के दौरान राजस्थान शाखा विस्तारक प्रभारी महेंद्र सिंह गुजरावास ने मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम सभी को अपने दिनभर के समय में से कम से कम एक घंटा निकालकर नियमित रूप से शाखा में जाना चाहिए। केंद्रीय निर्देशानुसार शाखाओं में एकरूपता बनाए रखने के लिए शिक्षण प्रमुखों को सभी आयामों का सही तरीके से संचालन करना चाहिए। इसके साथ ही, शाखा को अधिक रोचक बनाने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग विषयों पर चर्चा और चंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, तथा महीने में एक बार सभी शाखाओं का सामूहिक भ्रमण भी रखा जाए।

संभाग प्रमुख अर्जुन सिंह देलदरी ने कहा कि चारभुजा शाखा डोरडा द्वारा प्रकृति की गोद में स्थित इस शांत और सुंदर पहाड़ी पर कार्यशाला के आयोजन से शाखा शिक्षकों में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर अमरसिंह चांदना, देरावरसिंह उचमत, यशपाल सिंह डोरडा, झब्बरसिंह लूणा, शैलेन्द्र सिंह, उतमसिंह उथमण, हुकमसिंह धमाणा, अशोक सिंह डावल, मागवेन्द्रसिंह राऊता, वीरमसिंह, प्रवीण सिंह सुरावा, महेंद्र सिंह बावतरा, जोगराजसिंह बूट, तपस्वीराज सिंह देलदरी सहित सुरावा, लाछीवाड़, सेवड़ा, रतनपुर, जाखड़ी, डुंगरी, तेजावास, कागमाला, चाण्डपुरा, रेवत, आसाणा, भीनमाल, उचमत, सिरोही, गोंडणा, बागोड़ा, धमाणा, डावल, जालोर, डोरडा और टुआ आदि विभिन्न शाखाओं के शिक्षक उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां