देवासी समाज के डॉक्टर्स एसोसिएशन की बड़ी पहल; जयपुर छात्रावास के लिए भी 1 लाख की राशि जारी, 150 से अधिक चिकित्सक हुए शामिल
जोधपुर। शहर के निजी होटल रॉयल आर्किड में रविवार, 4 जनवरी को राईका डॉक्टर्स एसोसिएशन द्वारा एक भव्य स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में राजस्थान सहित पड़ोसी राज्यों से समाज के 150 से अधिक वरिष्ठ एवं युवा चिकित्सकों ने शिरकत की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रति अपनी जवाबदेही तय करना और आपसी एकता को मजबूत करना रहा।
सेवा के लिए बढ़े हाथ: आर्थिक सहायता का चेक सौंपा
इस मिलन समारोह में डॉक्टर्स एसोसिएशन ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए आरोग्य भवन के निर्माण और विकास हेतु अपनी ओर से 2 लाख रुपए की राशि का चेक संस्था के प्रतिनिधियों को सौंपा। इसके साथ ही, जयपुर स्थित देवासी समाज छात्रावास की सुविधाओं में विस्तार के लिए भी 1 लाख रुपए की सहयोग राशि जारी की गई। एसोसिएशन के इस कदम की समाज के प्रबुद्ध जनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की।

प्रदेशभर से जुटे नामचीन चिकित्सक
कार्यक्रम में सिरोही से डॉ. पी एल देसाई, अहमदाबाद से डॉ. राजेश देसाई, डॉ. ऋषि देसाई, पाली से डॉ. देवा राम, सांचोर से डॉ. नरसीराम, डॉ. पांचाराम डूंगरवा, पालड़ी से डॉ. सांवला राम, डॉ. वर्धाराम जेरन, जयपुर से डॉ. रमेश रेबारी और डॉ. रमेश देवासी सहित कई दिग्गज शामिल हुए।

इसके साथ ही रानीवाड़ा से डॉ. गणेश व डॉ. कविता, डॉ. लाडू, पालड़ी से डॉ. अनुराग, सरनाऊ से डॉ. डायाराम, बयाना से डॉ. अशोक रेबारी, सांचोर से डॉ. डालूराम, जोधपुर से डॉ. ध्रुवपाल, डॉ. कुंदन, कोड़का से डॉ. तेजाराम, तिलोड़ा से डॉ. नरसाराम, मोरसीम से डॉ. पायल और पिण्डवाड़ा से डॉ. हीराराम सहित प्रदेश के कोने-कोने से आए डॉक्टरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

समाज हित में नई योजनाओं पर चर्चा
स्नेह मिलन के दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के स्तर को सुधारने पर जोर दिया। डॉक्टर्स ने संकल्प लिया कि वे समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक बेहतर इलाज पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इवेंट का सफल संचालन और प्रबंधन जोधपुर की टीम द्वारा किया गया।








पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां