पावन तीर्थ शिकारपुरा के पीठाधीश दयाराम महाराज के सान्निध्य में होगा कार्यक्रम
रानीवाड़ा | श्री राजेश्वर शिक्षण संस्थान रानीवाड़ा द्वारा निर्मित नवनिर्मित छात्रावास भवन का लोकार्पण समारोह आज शनिवार 7 जून को आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9 बजे छात्रावास भवन के लोकार्पण से होगा। इसके पश्चात 9:15 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई 10:00 बजे मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी।
समारोह का मुख्य आकर्षण पावन तीर्थ धाम शिकारपुरा के पीठाधीश परम पूज्य दयाराम महाराज होंगे, जिनके सान्निध्य और आशीर्वाद में यह आयोजन संपन्न होगा।

संतों का रहेगा दिव्य सान्निध्य
- परम पूज्य दयाराम महाराज – पीठाधीश, पावन तीर्थ धाम शिकारपुरा
- महंत रतनगिरी महाराज – सिद्धेश्वर महादेव मठ, जीवाणा (बनासकांठा)
- महंत लहर भारती महाराज – रेवानाथ अखाड़ा, सिरोही | सुरजकुंड मठ बड़गांव
राजनीतिक व सामाजिक अतिथिगण
- मुख्य अतिथि: शंकरभाई पटेल – अध्यक्ष, विधानसभा गुजरात | चेयरमेन, बनास डेयरी
- अध्यक्षता: जोगाराम पटेल
- विशिष्ट अतिथि:
- लुम्बाराम चौधरी – सांसद, जालोर-सिरोही
- देवजी एम. पटेल – पूर्व सांसद
- जीवाराम चौधरी – विधायक, सांचौर
- पुराराम चौधरी – पूर्व विधायक, भीनमाल
- डॉ. अरुण चौधरी – विधायक, पचपदरा
छात्रावास का ऐतिहासिक महत्व
यह छात्रावास आज से 51 वर्ष पूर्व पूज्य देवाराम महाराज की प्रेरणा से अस्तित्व में आया। पंच पटेलों और समाज के भामाशाहों की मदद से रानीवाड़ा कस्बे के मध्य इस भवन का निर्माण हुआ, जिसमें अब तक सैकड़ों छात्र शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।
गुरु किशनाराम महाराज द्वारा शिक्षा की ज्योति को आगे बढ़ाया गया और अब दयाराम महाराज के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में यह बहुमंजिला, आधुनिक सुविधा युक्त भवन समाज के समर्पण का प्रतीक बन चुका है।

भामाशाहों ने निभाई अग्रणी भूमिका
छात्रावास निर्माण व विकास में समाज के भामाशाहों का योगदान सराहनीय रहा है। जिन प्रमुख दानदाताओं व परिवारों ने तन, मन, धन से सहयोग किया, उनके नाम निम्नलिखित हैं:
- खेमाराम कुकिल पुत्र भुदराज कुकिल – झालमपुरा
- सोमाराम काग पुत्र सुखदेव काग – सिंगावास
- डॉ. संध्या चौधरी – पिण्डवाड़ा
- शहीद धर्माराम बागडा परिवार गांग
- चतराराम कुकिल पुत्र वालाजी – सिंगावास
- समस्त बोका परिवार – वगतापुरा
- गेनाराम मुंजी पुत्र रावताजी – मैत्रीवाड़ा
- परखाराम केउरी पुत्र राजाजी – आजोदर
- रमेश कुमार करड़ पुत्र सोमाराम – दईपुर
- स्व. खेमराज भोड परिवार – धानोल
- जसवंतलाल कोदली पुत्र भेमाजी – झालमपुरा
- बालूराम ओड पुत्र भीमाजी – हिरपुरा
- मेदाराम करड़ पुत्र जेठाजी – हिरपुरा
- सताजी ओड परिवार – रतनपुर
- रघुनाथ कोदली पुत्र भगवानाजी – अमरापुरा
- जितेन्द्र कुमार कोदली पुत्र जीवाजी – अमरापुरा
- बाबूराम करड़ पुत्र लखाजी – दईपुर
- रुडाराम भोड परिवार – धानोल
- जोधाराम सीह पुत्र मगाजी – वडलु
- कालुराम वागड़ा पुत्र बाबुजी – रामपुरा
- भुराराम बोका पुत्र हरनाथाजी – वगतापुरा
- स्व. खेताराम काग पुत्र चेलाजी – सेवाड़ा
- स्व. नारणाराम करड़ – चिमनगढ़
- रमेश कुमार करड़ पुत्र महादेवाजी – दईपुर
- मंजीराम करड़ पुत्र रीदाजी – दईपुर
- जितेन्द्र कुमार पुत्र सोमाराम जी कोदली रूपावटी कल्ला
- मंजीराम कोदली पुत्र सवाजी – अमरापुरा
- समस्त आँजणा (कलबी) समाज – रायपुर व अन्य ग्राम
समाज का स्वाभिमान, शिक्षा का मंदिर
यह छात्रावास न केवल समाज के युवाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ता है, बल्कि सामाजिक एकता, परिश्रम और सहयोग की मिसाल भी है।
आयोजकों ने सभी समाजबंधुओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां