मक्तुपुर हाइवे पर टाटा गाड़ी से बरामद हुआ विदेशी शराब और बीयर का विशाल जखीरा, कुल 13,428 बोतलें जब्त, पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्यवाही
ऊंझा: गुजरात में शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी क्रम में ऊंझा पुलिस ने मक्तुपुर हाइवे पर एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 52.32 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी शराब और बीयर का भारी जखीरा बरामद किया है। इस बड़ी कार्यवाही में पुलिस ने राजस्थान के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो बंद बॉडी वाली गाड़ी में शराब छिपाकर ले जा रहा था।

सटीक सूचना पर बिछाया गया जाल पुलिस इंस्पेक्टर एस.एस. निनामा ने सर्विलांस स्टाफ को सघन पेट्रोलिंग और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर पीएसआई एस.वी. पढारिया की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। पेट्रोलिंग के दौरान एएसआई हर्षदकुमार और हेड कांस्टेबल पार्थकुमार को गुप्त सूचना मिली कि एक मरून रंग की टाटा बंद बॉडी वाली गाड़ी में भारी मात्रा में विदेशी शराब भरकर ऊंझा इलाके से गुजरने वाली है। इस पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मक्तुपुर हाइवे रोड पर तुरंत नाकाबंदी कर वॉच गोठव दी।
गाड़ी की तलाशी में पुलिस भी रह गई दंग वॉच के दौरान जैसे ही संदिग्ध टाटा गाड़ी वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रोक लिया। गाड़ी के चालक जशाराम उमेदाराम सताराम बेनिवाल (निवासी राजस्थान) को हिरासत में लेकर जब गाड़ी की बंद बॉडी की तलाशी ली गई, तो अंदर का नजारा देख पुलिस टीम भी चौंक गई। गाड़ी के अंदर से भारतीय बनावट की विदेशी शराब और बीयर की कुल 13,428 बोतलें/नग बरामद हुईं।

52 लाख से ज्यादा का मुद्दामाल जब्त पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब की कीमत 42,27,600 रुपये आंकी गई है। शराब के साथ तस्करी में प्रयुक्त गाड़ी को मिलाकर कुल 52,32,900 रुपये का मुद्दामाल जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी तस्कर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कनुनी कार्यवाही शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि शराब की यह बड़ी खेप कहां खपाई जानी थी।



