अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 17.022 किलोग्राम, अफीम का दूध 51 ग्राम एवं अफीम बनाने में प्रयुक्त मिश्रित पदार्थ (कांटा) 656 ग्राम जब्त
चितलवाना। रैंज आईजी विकासकुमार के निर्देशानुसार सांचौर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, शराब, वांछित अपराधी एवं मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत एसपी ज्ञानचंद यादव, के निर्देशन में, एएसपी आवडदान रतनू और एसिटेंट एसपी और सीओ सांचौर कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस, के निकटतम सुपरविजन में चितलवाना थानेदार बलदेवराम मय टीम ने कल 8 फरवरी को कार्यवाही करते हुए खास एवं विश्वसनीय मुखबीर से प्राप्त सूचना एवं निगरानी के आधार पर सरहद मालवाडा में साजनराम पुत्र काछबाराम जाति विश्नोई (पंवार) उम्र 53 वर्ष निवासी मालवाडा पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर के रहवासीय घर में दबिश दी गई।

इस दौरान वहा से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 17.022 किलोग्राम, 51 ग्राम अवैध अफीम का दूध एवं अवैध अफीम बनाने में प्रयुक्त मिश्रित पदार्थ (कांटा) 656 ग्राम जब्त किया जाकर मुलजिम साजनराम को अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त व अवैध अफीम का दूध व अवैध अफीम बनाने में प्रयुक्त मिश्रित पदार्थ अपने कब्जे मे रखकर बेचान करने पर गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्त साजनराम के विरूद्ध धारा 8/ 15, 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 21/2025 दर्ज किया जाकर अभियुक्त साजनाराम से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त व अवैध अफीम का दूध के खरीद फरोख्त व संलिप्ता के सम्बध मे अनुसंधान जारी है।
इस सक्सैस स्टोरी में बलदेवराम उप निरीक्षक थानाधिकारी चितलवाना, रामलाल हेडकानि., शकूर खॉ हैडकानि., ओमाराम कानि., लक्ष्मणसिह कानि., कमलेश कुमार कानि., श्रीमती रेखा मकानि., भगवान सहाय कानि., और दूसरी टीम में एएसपी ऑफिस से अशोक कुमार कानि, जगराम कानि., हडमानराम कानि. का पूरा सहयोग मिला है।
जिला पुलिस अधीक्षक जालोर ज्ञानचंद यादव द्वारा युवाओं से अपील है कि नशे से दुर रहे तथा इस प्रकार की अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त, अफीम का दुध, स्मैक, एमडी, की तस्करी के संबंध में पुलिस को सूचना दे। जालोर पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध सख्त कानुनी कार्यवाही की जावेगी। ऐसी सूचना जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के वाट्स एप्प हेल्पलाईन नम्बर 7727050726 पर दी जावे एवं सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जायेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां