15 सितम्बर को पुरोहित भवन में आयोजित होगा आयोजन
रानीवाड़ा। श्री सुरभि पंचगव्य आयुर्वेद आरोग्यकुलम् एवं श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के वैदिक गो उत्पाद फाउंडेशन के तत्वावधान में रानीवाड़ा के पुरोहित भवन में एक विशाल निःशुल्क पंचगव्य आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का आयोजन सोमवार, 15 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।
इस शिविर में विशेषज्ञ वैद्य परामर्श देंगे और पंचगव्य औषधियां उपलब्ध कराई जाएंगी।
यहाँ माइग्रेन, कमर दर्द, शुगर, थायरॉइड, अस्थमा, कैंसर रोग, एलर्जी, गठिया, बवासीर, गैस, स्त्री रोग, बच्चों की कमजोरी सहित अनेक बीमारियों का आयुर्वेदिक समाधान किया जाएगा।
शिविर में निःशुल्क सुविधाएँ
- रजिस्ट्रेशन फ्री
- परामर्श शुल्क फ्री
- बी.पी. जांच फ्री
- नाड़ी परीक्षण फ्री
नाड़ी परीक्षण हेतु इच्छुक मरीज भूखे पेट आएं और यदि कोई पुरानी लैब रिपोर्ट हो तो साथ लाएं, ताकि उपचार में आसानी हो। आयोजक नरेन्द्र पुरोहित ने बताया की संस्था ने आमजन से अपील की है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लोग लाभ उठाएं और पंचगव्य चिकित्सा पद्धति से निरोगी जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां