ढोल-धमाकों के साथ ग्रामीणों ने की पुष्पवर्षा; खण्डेलवाल ने जनता के सामने रखा 2 साल का रिपोर्ट कार्ड
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क रानीवाड़ा/जालेरा खुर्द। "बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान" के संकल्प के साथ गांव-गांव पहुंच रही सुशासन रथ यात्रा का जालेरा खुर्द पहुंचने पर ग्रामीणों ने पलक-पावड़े बिछा दिए। राज्य की भजनलाल सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित 'सुशासन पखवाड़ा' के तहत जब रथ गांव में पहुंचा, तो ग्रामीणों ने ढोल-धमाकों और पारंपरिक सामैया के साथ रथ पर पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
किसानों पर हुई धनवर्षा: खण्डेलवाल सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार खण्डेलवाल ने आंकड़ों के साथ सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कृषि का कायाकल्प हुआ है।

- फसल बीमा: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 6,004 किसानों को 4.35 करोड़ (435 लाख) रुपये का क्लेम वितरित किया गया।
- तारबंदी: आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए खेतों में 2.33 लाख मीटर तारबंदी करवाई गई, जिस पर सरकार ने 2.20 करोड़ रुपये का अनुदान दिया।
- यंत्रीकरण व सोलर: कृषि यंत्रों पर 1.12 करोड़ की सब्सिडी दी गई और खेतों में 796 सोलर पंप स्थापित किए गए।
- जल संरक्षण: 33 फार्म पौंड निर्माण के लिए करीब 35 लाख रुपये का अनुदान दिया गया।
- कुल मिलाकर कृषि विस्तार योजनाओं पर क्षेत्र में 561.40 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
खातों में सीधे पहुंचे पैसे: आंजना भाजपा मण्डल अध्यक्ष रमेश आंजना ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के आंकड़े रखते हुए बताया कि रानीवाड़ा के किसानों को डबल इंजन सरकार का सीधा लाभ मिल रहा है।
- पीएम किसान सम्मान निधि: 48,855 किसानों के खातों में 58.62 करोड़ रुपये जमा हुए।
- सीएम किसान सम्मान निधि: 33,691 किसानों को 19.54 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता मिली।
- गैस सब्सिडी: क्षेत्र के 14,966 परिवारों को 2.24 करोड़ रुपये की गैस सिलेंडर सब्सिडी दी गई।
सर्वांगीण विकास का दावा पूर्व मण्डल अध्यक्ष रिड़मलसिंह डाभी ने कहा कि सहकारिता, पशुपालन, ऊर्जा और चिकित्सा क्षेत्र में भी विकास कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार राणाराम राणा, आरआई रमेश सुथार और ग्राम विकास अधिकारी रामाराम ने सरकारी योजनाओं की तकनीकी और एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार गर्ग ने गाँवो में सफाई व्यवस्था के बेहतरीन कार्यो की जानकारी दी।
ये रहे मौजूद इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष मसराराम प्रजापत, महामंत्री गोविन्द रावल, दिनेश गर्ग, मंगल सिंह, भीखाराम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मातृशक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां