Homeभीनमालदासपां में उमड़ा जनसैलाब: विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद का शंखनाद,...

दासपां में उमड़ा जनसैलाब: विराट हिंदू सम्मेलन में गूंजा राष्ट्रवाद का शंखनाद, केशर सिंह राठौड़ ने दिया एकता का मंत्र

Published on

दासपां | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दासपां के श्री चामुंडा माता मंदिर परिसर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। भगवा ध्वज के साए में आयोजित इस महाकुंभ में दासपां, कोरा, नवापुरा और रुचियार सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में पुरुषों और मातृशक्ति ने हिस्सा लिया।

आदर्श परिवार ही संगठन की शक्ति: केशर सिंह राठौड़

​सम्मेलन के मुख्य वक्ता, संस्कृत भारती के प्रांत सहमंत्री एवं संघ विचारक केशर सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में हिंदू समाज का संगठित होना अनिवार्य है। उन्होंने गिरते संयुक्त परिवारों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा:

​”समाज की सबसे मजबूत इकाई ‘आदर्श हिंदू परिवार’ है। कुटुंब प्रबोधन के जरिए हमें परिवारों को जोड़ना होगा, तभी राष्ट्र सशक्त बनेगा।”

षड्यंत्रों के खिलाफ सजग रहने का आह्वान

​संस्कृति संरक्षण संस्थान के संयोजक इन्द्र सिंह ने लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी चुनौतियों पर प्रहार करते हुए पंच परिवर्तन (पर्यावरण, सद्भाव, स्व-आधारित जीवन और नागरिक कर्तव्य) को जीवन में उतारने का संकल्प दिलाया। वहीं, मल्केश्वर मठ के महंत तीर्थगिरी महाराज ने संघ के 100 वर्षों के संघर्षमयी सफर और राष्ट्र सेवा के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भरा जोश

​कार्यक्रम में नन्हीं प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया:

  • निकिता रावल: देशभक्ति गीत से ओतप्रोत किया।
  • विनीता माली (12वीं छात्रा): नारी शक्ति पर जोशीला उद्बोधन देकर पांडाल में जोश भर दिया।
  • मदन लाल जीनगर व निकिता सुथार: भजनों के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया।

इन संतों और गणमान्य जनों की रही उपस्थिति

​सम्मेलन में किशनदास जी महाराज (महंत, ठाकुर दुवारा), चेतनगिरी जी महाराज और ठाकुर अमर सिंह कोड़ी का सानिध्य मिला। जिला प्रचारक बाबूलाल, जिला सह कार्यवाह राजेश कुमार, विभाग सेवा प्रमुख भूपेंद्र कुमार सोलंकी सहित सरपंच वीरेंद्र सिंह, खेमराज देसाई और संयोजक श्रवण सिंह राठौड़ जैसे कई पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंच संचालन राकेश कुमावत ने किया।

​सम्मेलन के समापन पर संतों की मौजूदगी में भारत माता की महाआरती की गई, जिसके पश्चात हजारों श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
रविंद्रसिंह उमट
रविंद्रसिंह उमटhttps://circlenews.in
रविन्द्रसिंह उमट युवा पत्रकार है। चार साल पहले 18 साल की उम्र में इन्होंने सर्कल डिजिटल चैनल से पत्रकारिता का कार्य शुरू किया था। उमट अभी पब्लिक एप, सच बेधड़क, एवन टीवी, इंडिया न्यूज, पब्लिक वाइब्स में भी कार्य कर रहे है। कम उम्र में बुलंद हौंसले के साथ कार्य करने की मंछा रखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...