राष्ट्रीय पशुपालन संघ ने संगठन को मजबूती देने और पशुपालकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु रानीवाड़ा नगर इकाई की कमान युवा और सक्रिय चेहरा हरचंद राम भोंकू (देवासी) को सौंपी है। हरचंद राम की नियुक्ति से क्षेत्र के पशुपालकों और समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
शीर्ष नेतृत्व ने जताया भरोसा
यह नियुक्ति राष्ट्रीय पशुपालन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी राईका, युवा इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत सराधना एवं जालोर जिलाध्यक्ष छगन देवासी की अनुशंसा पर की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि हरचंद राम के नेतृत्व में रानीवाड़ा नगर क्षेत्र में पशुपालन से जुड़े लोगों को संगठित किया जाएगा और उनकी जायज मांगों को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुँचाया जाएगा।
नवनियुक्त अध्यक्ष हरचंद राम भोंकू का संदेश
जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष हरचंद राम भोंकू देवासी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि— "संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरूँगा। रानीवाड़ा नगर क्षेत्र में पशुपालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है, चाहे वह गौवंश के लिए चारे-पानी की व्यवस्था हो या पशु चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता। मेरा मुख्य उद्देश्य सरकार की पशुपालन से जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर के पशुपालक तक पहुँचाना और उनके मान-सम्मान की रक्षा करना है।"
बधाईयों का लगा तांता
हरचंद राम भोंकू को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गोपालक समाज के युवाओं ने खुशी जाहिर की है और उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां