पुलिस थाना बागोड़ा द्वारा ऑपरेशन धरकरभर के तहत कार्रवाई
जोधपुर रेंज में ऑपरेशन धरकरभर अभियान के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक जालोर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जालोर और पुलिस उप अधीक्षक भीनमाल की सुपरविजन में थानाधिकारी बागोड़ा के नेतृत्व में गठित टीम ने शादी कराने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
पुलिस ने मुकदमा संख्या 72, दिनांक 02.06.2025 के तहत धारा 318(4), 316(2) बीएनएस 2023 में दर्ज मामले में नारायणराम कलबी पुत्र मुंगाराम, उम्र 35 वर्ष, निवासी केसुरी, पुलिस थाना सरवाना, जिला जालोर को दस्तयाब कर बाद पूछताछ गिरफ्तार किया। आरोपी ने शादी कराने के नाम पर प्रार्थी सांवला राम चौधरी, निवासी डुंगरवा, बागोड़ा से ठगी की थी।
आगे की प्रक्रिया
आरोपी को आज संबंधित न्यायालय में पेश किया जाएगा।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
- कल्याणसिंह, सहायक उप निरीक्षक
- भैराराम, कांस्टेबल (228)
- किशनाराम, कांस्टेबल (358), पुलिस थाना बागोड़ा
विशेष योगदान
- अमन सहारण, कांस्टेबल (801), पुलिस थाना सरवाना



