जालोर 19 मई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रानीवाड़ा में सत्र 2025-26 में एनसीटीवी योजनान्तर्गत प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है तथा 10 जुलाई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रानीवाड़ा के सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) चिमनाराम पटेल ने बताया कि संस्थान में इस बार छः प्रमुख एनसीवीटी से एफिलेट एक वर्षीय एवं दो वर्षीय ट्रेड/व्यवसायों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), मैकेनिकल डीजल, वायरमैन व रेफ्रिजरेटर व एयर कण्डीशनिंग (आरएसी) में प्रशिक्षण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें महिलाओं व छात्राओं के लिए प्रशिक्षण पूर्ण निःशुल्क रखा गया है। प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष तक की गई है। शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएँ 10 जुलाई, 2025 तक ई-मित्र कियोस्क या एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां