फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक संपन्न
जालोर 21 अगस्त। संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ केन्द्र व राज्य सरकारी की फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
बैठक में संभागीय आयुक्त डॉ. प्रतिभा सिंह ने केन्द्र व राज्य सरकारी की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 व 2024-25 की क्रियान्वयन प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी बजट घोषणाओं की क्रियान्विति प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करें।

उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत ग्राम पंचायतों में अटल ज्ञान केंद्र निर्माण, युवाओं में नशे की रोकथाम हेतु ज़िले के महाविद्यालयों में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना, आहोर में नवीन कन्या महाविद्यालय, जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने हेतु रानी लक्ष्मीबाई केंद्र, राजकीय विद्यालयों में अटल टिकरिंग लैब, सांचौर नगर में सीवरेज संबंधी कार्य, जाजूसन में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण कार्य, नून ग्राम में एयर स्ट्रिप की मरम्मत, रख रखाव एवं उन्नयन कार्य, जालोर शहर में रिंग रोड निर्माण कार्य, 5 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में अटल प्रगति पथ निर्माण, केशवना में घुमंतु-अर्द्धघुमंतु समुदाय के बच्चों के लिए छात्रावास का निर्माण, सांचौर में एग्रो फूड पार्क सहित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं यथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना, मिड-डे-मिल कार्यक्रम, स्ट्रीट वेंडर्स हेतु प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, गुरु गोलवलकर आकांक्षी ब्लॉक योजना, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, अमृत 2.0, पंच गौरव योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बिंदुवार चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, युवा एवं खेल मामले विभाग, पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों की बजट घोषणाओं को तय समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर ज़िला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे, मुख्य आयोजना अधिकारी महेश चावला, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक डॉ. धनसिंह राजपुरोहित, मुख्य जिला शिक्षाधिकारी गंगा कलावंत, बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजीव सुथार सहित अधिकारी-कार्मिक उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां