Homeन्यूज़IGP जोधपुर रेंज विकास कुमार | साइक्लोनर यूनिट की बड़ी कार्रवाई |...

IGP जोधपुर रेंज विकास कुमार | साइक्लोनर यूनिट की बड़ी कार्रवाई | लक्ष्मण देवासी की हत्या का आरोपी | सहित ₹1.20 लाख के इनामी पाँच शातिर आरोपी गिरफ्तार

Published on

जोधपुर, 1 जून 2025

IGP जोधपुर रेंज विकास कुमार के नेतृत्व में, जोधपुर ग्रामीण पुलिस की साइबर-नशा विरोधी स्पेशल यूनिट ‘साइक्लोनर’ ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। यूनिट द्वारा तीन अलग-अलग ऑपरेशनों — ‘सगरवंशी’, ‘शकीरा’ और ‘दंश’ के तहत कुल ₹1.20 लाख के इनामी पाँच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

इन अभियानों में वर्षों से फरार और अंतरराज्यीय गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को ट्रैक कर सटीक कार्रवाई करते हुए पकड़ा गया, जो राजस्थान पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।


ऑपरेशन ‘सगरवंशी’ — ₹50,000 का इनामी गोवा से गिरफ्तार

इस ऑपरेशन में भागीरथराम पुत्र गोरधनराम विश्नोई, निवासी बारुड़ी गुडा को गोवा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले 7 वर्षों से फरार था और उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित था। वह राजस्थान, हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में नशा और अवैध तस्करी से जुड़ी गंभीर धाराओं में वांछित था।
गिरफ्तारी के समय आरोपी ने खुद पुलिस टीम को पहचानते हुए कहा —
“तुम जोधपुर साइक्लोनर टीम हो, मैंने तुम्हारी फोटो इंटरनेट पर देखी है।”


ऑपरेशन ‘शकीरा’ — खेत में बने कोठे से दो इनामी आरोपी दबोचे

देणोक, फलोदी स्थित एक फार्महाउस में छिपे राकेश मतवाला (इनामी ₹20,000) को दबिश देकर पकड़ा गया। पूछताछ में उसके साथ मौजूद एक और इनामी आरोपी सुनील उर्फ रोबिन विश्नोई (इनामी ₹10,000) जो की लक्ष्मण देवासी की हत्या कांड मे मुख्य सूत्रधार है, की भी गिरफ्तारी हुई। दोनों पर NDPS एक्ट और संगठित गिरोह के तहत केस दर्ज हैं। ये आरोपी अपने ठिकाने बार-बार बदलकर गिरफ्तारी से बच रहे थे।


ऑपरेशन ‘दंश’ — बीबीए पास ₹33,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार

दिनेश विश्नोई पुत्र बाबुराम, बालोतरा निवासी बाड़मेर (इनामी ₹33,000), एक पढ़ा-लिखा अपराधी है जो बीबीए की पढ़ाई पूरी कर चुका है। दिनेश पिछले 16 वर्षों से NDPS मामलों में फरार चल रहा था। बालोतरा में गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ा गया। वह प्रतियोगी परीक्षा की आड़ में अपराध करता रहा और खुद को “सभ्य” दिखाता रहा।


IGP विकास कुमार की रणनीति और नेतृत्व में बनी साइक्लोनर यूनिट

साइक्लोनर यूनिट, IGP विकास कुमार की सोच और रणनीति का परिणाम है, जिसका उद्देश्य साइबर अपराध, नशा तस्करी, अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध पर सख्त कार्रवाई करना है। इस यूनिट ने कुछ ही महीनों में अनेक इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर आमजन का विश्वास जीता है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जोधपुर गौरव यादव (IPS) ने यूनिट को बधाई दी और बताया कि आमजन की भागीदारी से ही इस लड़ाई को जीता जा सकता है।


पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...