रानीवाड़ा के महालक्ष्मी चौक में गूंजेंगे भक्ति के सुर, शोभायात्रा और ध्वजारोहण के साथ 'महासंगम' आज से शुरू
रानीवाड़ा। नगर के डूंगरी रोड स्थित महालक्ष्मी चौक में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ने को तैयार है। समस्त श्रीमाली ब्राह्मण सुणतर समाज, रानीवाड़ा के तत्वावधान में श्री महालक्ष्मी माताजी मंदिर की प्रथम वर्षगांठ एवं ध्वजारोहण महोत्सव का दो दिवसीय भव्य आयोजन शुक्रवार से शुरू हो रहा है । यह धार्मिक अनुष्ठान विक्रम संवत 2082, माघ शुक्ल द्वादशी और त्रयोदशी को हर्षोल्लास के साथ संपन्न होगा ।

धार्मिक भावना और सामाजिक एकता का संगम "लक्ष्मी माँ की कृपा और विष्णु भगवान के आशीर्वाद से सुणतर समाज अपनी कुलदेवी के मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाने जा रहा है" । इस महोत्सव को लेकर समाज के प्रमुख व्यक्तियों में भारी उत्साह है। आयोजन समिति के अनुसार, इस दो दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना है ।

।। मांगलिक कार्यक्रम का विवरण ।।
महोत्सव के कार्यक्रमों को दो विशेष दिवसों में विभाजित किया गया है:
| 30 जनवरी 2026, शुक्रवार (प्रथम दिवस) | 31 जनवरी 2026, शनिवार (द्वितीय दिवस) |
| हवन व पूर्णाहुति: प्रातः काल विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान । | भव्य शोभायात्रा: प्रातः 8:00 बजे से नगर के मुख्य मार्गों से निकलेगी । |
| सांझी एवं मेंहदी: पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन । | ध्वजारोहण: दोपहर 12:30 बजे मंदिर शिखर पर फहराई जाएगी ध्वजा । |
| भोजन प्रसादी: सांय 7:00 बजे से समस्त श्रद्धालुओं के लिए । | महाप्रसादी: दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारा । |
| भजन संध्या व डांडिया: रात्रि 9:00 बजे से रमेशभाई प्रजापत और टीनाबेन चौहान देंगे प्रस्तुतियां । | विशेष: अशोककुमार बंजारा द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति । |

महोत्सव के प्रमुख लाभार्थी:
- महाप्रसादी: स्व. श्रीमती तारीदेवी पूनमचंदजी बोहरा, स्व. श्रीमती तारीदेवी चुन्नीलालजी अवस्थी, स्व. श्रीमती जसोदादेवी चिमनलालजी जानी एवं स्व. श्री चुन्नीलाल मणीलालजी अवस्थी परिवार ।
- वार्षिक ध्वजा: तोलाणी परिवार (स्व. श्रीमती तारीदेवी पूनमचंदजी बोहरा) एवं स्व. श्रीमती फूलीदेवी चेनारामजी बोहरा ।
- हवन व अखंड ज्योत: श्री रेवाशंकर चुन्नीलालजी अवस्थी ।
- भजन संध्या व पोशाक: स्व. श्री चिमनलाल हिम्मतरामजी जानी ।
- भोजन प्रसादी (३०.०१.२०२६) व जल व्यवस्था: स्व. श्रीमती मफीदेवी भभुतरामजी अवस्थी (हस्ते दिनेशकुमार अवस्थी) ।
- सजावट व टेंट: श्री नहुष कुमार प्रवीण कुमार बोहरा एवं श्री विश्वनाथ पीताम्बरजी त्रिवेदी ।
- अन्य सेवादार: श्री शांतिलाल चुन्नीलालजी (चाय-नाश्ता) , श्री दुर्गाशंकर मोहनलालजी (गुलाल) , श्री नरेश कुमार त्रिवेदी (बैंड बाजा) , और श्री प्रतापचंद चेनारामजी त्रिवेदी (साउंड) ।
इस अवसर पर समस्त श्रीमाली ब्राह्मण सुणतर समाज ने धर्मप्रेमी जनता से सहपरिवार पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है ।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां