Homeरानीवाड़ाबेमौसम की बरसात से भीगी फसलों का मिले मुआवजा, किसान संघ ने...

बेमौसम की बरसात से भीगी फसलों का मिले मुआवजा, किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन

Published on

किसानों को जले हुए ट्रांसफार्मर 15 से 30 दिनों की जगह 72 घंटे में दिलाया जाए

रानीवाड़ा। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आज भारतीय किसान संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी रानीवाड़ा को दिया गया।

किसान संघ के प्रांतीय मंत्री सोमाराम चौधरी ने बताया कि किसानों के खेतों में कटी पड़ी फसल बारिश में भीग गई है जिससे उपज का नुकसान हो गया। जिन किसानों के फसलों का नुकसान हुआ है उन्हें फसली बीमा कंपनी से नुकसान का बीमा राशि प्रदान की जाए।

बता देते है कि फसली बीमा कंपनी पर से किसानों का भरोसा उठ रहा है क्योंकि किसानों को फसली बीमा नहीं मिल रहा है। उपज के नुकसान का सही आकलन कर किसानों को राहत प्रदान की जाए। जिन किसानों केे फसली बीमा नहीं है, उन्हें नुकसान का आंकलन कर राज्य सरकार उन्हें मुआवजा देने का आश्वासन दे।

साथ ही किसानों भंडूरे और काले मुंह के बंदर और बेसहारा पशुओं आहत है। त्रस्त किसानों को इनसे मुक्ति दिलाए। बेसहारा गोवंश को गौशाला में रखने के लिए पाबंद किया जाए। किसानों को कृषि केे ट्रांसफार्मर जलने पर उन्हें 15 से 30 दिन तक बदलने में लगते हैं। अब 72 घंटे में उन्हें नियमानुसार बदला जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके।

किसानों को कृषि के लिए समय पर बिजली की आपूर्ति दी जाए। किसानों के 21 अक्टूबर को हुई बेमौसम बरसात से हुई पसली नुकसान का विशेष गिरदावरी करने का आदेश पटवार मंडल को किया जाए। फसल बीमा के लिए 2 दिन में सर्वे होता तो मौके पर भीगी फसलें मिल सकती थी। रबी की फसल बुवाई का समय चल रहा है इसलिए किसान और बुवाई के लिए इंतजार नहीं कर सकता है इसलिए बीमा कंपनी इस तकनीकी गलती का फायदा उठा सकती है।

राज्य सरकार को इन कंपनियों को पाबंद किया जाए। इस अवसर पर हरिसिंह तावीदर, राम सिंह देवल, सोनाराम चौधरी, पुनाराम चौधरी, प्रभाराम, सैनीदान, उकसिंह देवड़ा, प्रताप सिंह देवड़ा, नाथाराम, चंदनदान सहित कई किसान मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...