मारवाड़ का खास शैक्षणिक केन्द्र रहा चौपासनी स्कूल इन दिनों चर्चा में है। स्टेट समय से कई किर्तीमान स्थापित करने वाला स्कूल आज भी अपना स्टेट्स बनाए हुए है। इस संस्था को संचालित करने वाली चौपासनी शिक्षा समिति की जनरल काउंसिल का कल नतीजा आने के बाद इसकी कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया गया था।
इस तरह पूर्व मंत्री एवं रानीवाड़ा से तीन बार विधायक रहे अर्जुन सिंह देवड़ा कार्यकारिणी में अध्यक्ष, हनुमान सिंह खांगटा उपाध्यक्ष, मानसिंह पाल सचिव, दलपतसिंह खींची कोषाध्यक्ष, दुर्जनसिंह भाटी सिंहडार कार्यकारिणी सदस्य, चक्रवर्तीसिंह कार्यकारिणी सदस्य, अजीतसिंह भाटी कार्यकारिणी सदस्य व मोहनसिंह मालुगा को भी कार्यकारिणी सदस्य पर निर्वाचित घोषित किया है। उनके समर्थकों ने उनको शुभकामनाएं भेजी है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां