Homeन्यूज़पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

Published on

कमेटी द्वारा 82 आवेदन पत्रों को तृतीय स्तर पर भेजने का लिया गया निर्णय

जालोर 10 जुलाई। जिला कलक्टर पूजा पार्थ की अध्यक्षता में पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ग्राम पंचायत, नगर परिषद व नगरपालिका द्वारा प्रथम चरण के सत्यापन के पश्चात् प्राप्त आवेदनों के पुनरीक्षण एवं अनुशंषा के लिए मंगलवार को जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिला कलक्टर पूजा पार्थ सहित कमेटी के सदस्यों द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत द्वितीय स्तर से प्राप्त सभी 82 आवेदन पत्रों को तृतीय स्तर पर भेजने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। जिला कलक्टर पूजा पार्थ ने पीएम विश्वकर्मा योजना दर्जी श्रेणी के प्राप्त 7656 आवेदन एवं राजमिस्त्री के 544 आवेदनों में शत-प्रतिशत सत्यापन के लिए पुनः ग्राम पंचायतों को भिजवाने के निर्देश देते हुए कहा कि सत्यापन के दौरान ग्राम पंचायत यह पुष्टि करें कि कारीगर ने पारंपरिक रूप से व्यापार करने वाले किसी परिवार के सदस्य (दर्जी या राजमिस्त्री) या ‘‘गुरू-शिष्य परंपरा’’ के तहत कौशल प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत वे आवेदक जो पारंपरिक रूप से व्यापार नहीं करते हैं और जिन्होंने प्रशिक्षण केन्द्रों से सिलाई व राजमिस्त्री का काम सीखा हैं, वे पात्र नहीं होंगे तथा राजमिस्त्री श्रेणी के अंतर्गत केवल कुशल राजमिस्त्री ही पात्र होंगे।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक संग्रामराम देवासी ने विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजनान्तर्गत 18 प्रकार के व्यापार व कामगार शामिल हैं। योजना में प्रथम चरण से कुल 82 आवेदन द्वितीय स्तर से प्राप्त हुए जिनमें 11 नाई, 2 बास्केट निर्माता, 12 लौहा/धातु आधारित, 22 लकड़ी का कार्य करने वाले, 2 जूती बनाने वाले, 1 खिलौना निर्माता, 3 मालाकार, 6 सुनार, 4 टूलकिट निर्माता, 1 तोले बनाने वाले, 13 कुम्हार, 3 मूर्तिकार व 2 अस्तकार श्रेणी के आवेदन प्राप्त हुए, इन सभी आवेदन पत्रों को कमेटी द्वारा तृतीय स्तर पर भेजने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में नेशनल स्टेरिंग कमेटी के सदस्य ओबाराम देवासी व प्रकाश छाजेड़, लीड बैंक मैनेजर रमेश कुमार उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...