- 22 लाख आई लागत, भजनलाल सरकार को जताया आभार
रानीवाड़ा। उपखंड मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक शानदार सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा के शुरू होने से टीबी के मरीज को अपनी जांच के लिए अन्यंत्र जाने की कोई जरूरत नहीं होगी।
ब्लॉक सीएमओ डॉक्टर गणपत लाल चौधरी ने बताया कि आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीवाड़ा में सीबीएनएएटी मशीन का शुभारंभ किया गया है। इस सुविधा से रानीवाड़ा क्षेत्र के मरीजों को टीबी की जांच के लिए सांचौर और भीनमाल जाना पड़ता था, अब रानीवाड़ा में यह सुविधा शुरू होने से इन्हें वहां जाना नहीं पड़ेगा।

आपको बता देते हैं कि इस मशीन की लागत 22 लाख रुपए है तथा निजी लेबोरेटरी में इस जांच का शुल्क 2500 रुपए निश्चित है। निजी जांच की मशीन सिर्फ अहमदाबाद और जोधपुर में ही उपलब्ध है। ऐसे में टीबी के मरीजों को काफी समस्याएं झेलनी पड़ती थी।
अब रानीवाड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह जांच सभी वर्ग के मरीजों के लिए निशुल्क उपलब्ध है। आपको यह भी बताएं देते हैं कि इस आधुनिक मशीन में कफ के कल्चर टेस्ट की सुविधा भी है। ब्लॉक सीएमओ चौधरी ने बताया कि आज शुभारंभ समारोह में ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर लक्ष्मणदान चारण, लैब असिस्टेंट घेवरचंद सुथार, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर गोविंद परिहार सहित कई जने मौजूद रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां