रानीवाड़ा। दी जालोर सैण्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक नारायण सिंह एवं उप रजिस्ट्रार सरकारी समिति जालोर सुनील वीरभान के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत मंगलवार को जालौर-सिरोही जिला दूध उत्पादक सहकारी संघ लि. रानीवाड़ा मुख्यालय पर सहकारिता किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में संघ से जुड़ी समितियों/केंद्रो के सचिव एवं दूध उत्पादकों के साथ ही संघ कर्मचारियों ने भाग लिया। जिसमें संघ अधिकारी जवान सिंह बालावत व केशर सिंह द्वारा सहकारिता के सिद्धांतों कार्यप्रणाली, उपयोगिता व फायदाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर महेशदास चारण,उमराव सिंह,मग सिंह, राहुल गर्ग,रेवाराम,पहाड़ सिंह सहित कई जन उपस्थित थे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां