जालोर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र जालोर प्रभारी बेनीप्रसाद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी,जालोर की संगठनात्मक बैठक कल 26 मार्च 2025,बुधवार सुबह 11.00 राजीव गांधी भवन जालोर में एवम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सायला की संगठनात्मक बैठक दोपहर 3.00 बजे भण्डारी धर्मशाला,प.स.सायला के पिछे बागोडा रोङ सायला में रखी गयी है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा कांग्रेस संगठन को बूथ, मंडल एवम ब्लॉक स्तर तक मजबूती प्रदान करने हेतु विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किये गये हैं इसी क्रम में जालोर विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक जालोर एवम ब्लॉक सायला की बैठके रखी गयी हैं बैठको में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा कर विचार विमर्श किया जायेगा।
कुम्पावत ने बताया कि बेठक में पुखराज पाराशर पूर्व अध्यक्ष जन अभियोग निराकरण समिति,कांग्रेस जिलाध्यक्ष भवरलाल मेघवाल, कांग्रेस प्रत्याशी रमिला मेघवाल,जालोर ब्लॉक अध्यक्ष भोमाराम मेघवाल,सायला ब्लॉक अध्यक्ष सवाई सिंह चम्पावत,दोनों ब्लॉको से प्रदेश एवम जिला पदाधिकारीगण,समस्त मंडल,नगराध्यक्ष, ग्राम, बूथ अध्यक्षगण,वर्तमान एवम पूर्व जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ कांग्रेसीगण,पार्षदगण,पूर्व पार्षदगण,अग्रिम संगठन एवम प्रकोष्ठ विभाग के जिला एवम ब्लॉक अध्यक्षगण सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां