आबकारी मामले में वांछित आरोपी सांचौर से दबोचा गया, लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
जालौर एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत चितलवाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चितलवाना पुलिस थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के मामले में पिछले 2 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त प्रकाश कुमार उर्फ उमाराम पुत्र नारणाराम जाति जाट निवासी पादरडी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना चितलवाना में प्रकरण संख्या 135 दिनांक 10.09.2024 धारा 19/54, 54 ए आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को सांचौर कस्बे से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी भंवरलाल, महिला कांस्टेबल रेखा, कांस्टेबल ओमप्रकाश, ओमाराम, धर्मांराम और पीराराम की मुख्य भूमिका रही। सर्कल न्यूज नेटवर्क।



