गंगाजल संरक्षण अभियान व धार्मिक स्थलों पर होंगे शामिल
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा आगामी 18 जून 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय दौरे पर राजसमंद और सांचौर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु प्रस्तावित है।
दौरे का प्रमुख कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –
🔹 सुबह 10:20 बजे मुख्यमंत्री उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से विशेष हेलीकॉप्टर के माध्यम से राजसमंद के लिए रवाना होंगे।
🔹 11:00 बजे मुख्यमंत्री का आगमन पुलिस लाइन हेलीपैड, राजसमंद में होगा।
🔹 11:00 से 11:20 बजे तक वे राजसमंद झील स्थित नीचली पाल पर पूजन एवं दर्शन करेंगे।
🔹 इसके पश्चात 11:25 बजे वे भिक्षु निलयम, 100 फीट रोड, राजसमंद पहुंचेंगे, जहां 11:30 से 12:15 बजे तक गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत कार्यक्रम में भाग लेंगे।
🔹 दोपहर 12:25 बजे वे हेलीकॉप्टर से सांचौर (जिला जालौर) के लिए प्रस्थान करेंगे।
🔹 01:25 बजे मुख्यमंत्री का शीलू हेलीपैड (सांचौर) पर आगमन होगा।
🔹 इसके बाद 01:35 बजे वे शीलू घाट, सांचौर पहुंचेंगे और नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजन करेंगे।
🔹 01:50 से 02:30 बजे तक मुख्यमंत्री वहां आयोजित गंगाजल संरक्षण जन अभियान कार्यक्रम में आमजन को संबोधित करेंगे।
🔹 कार्यक्रम समापन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 02:40 बजे शीलू हेलीपैड से उत्तरलाई एयरपोर्ट, बाड़मेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री का यह दौरा जन-जागरण, धार्मिक आस्था और जल संरक्षण जैसे जनहित विषयों पर केंद्रित रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।



