रानीवाड़ा। राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढ़म रविवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजीराम चौधरी के बेटे की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए एवं नवदम्पति को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना की। गृह राज्य मंत्री बेढ़म के साथ साधु-संत एवं प्रदेश के कई बड़े नेता भी इस पार्टी में पहुंचे।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंजीराम चौधरी के पुत्र श्रवण चौधरी की शादी 13 फरवरी को हुई थी, रविवार को उपखंड मुख्यालय पर स्थित अपने आवास पर शादी समारोह का आयोजन किया गया था। चौधरी परिवार द्वारा गृह राज्य मंत्री बेढ़म के पहुंचने पर ढ़ोल-थाली बजाकर गर्मजोशी के साथ फुल-मालाओं से स्वागत एवं अभिनंदन किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी गृह राज्य मंत्री बेढ़म का जोरदार स्वागत किया। बता दें, गृह राज्य मंत्री बेढ़म ने नव दंपति को आशीर्वाद और गिफ्ट भी दिए।

चौधरी से मेरा संबंध प्रगाढ़ - समारोह को संबोधित करते हुए गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढ़म ने सनातन संस्कृति का महत्व बताते हुए कहा कि अपने भारत देश में विवाह को ताउम्र निर्वहन करने की रीत है, बाकि अन्य देशों में ऐसी परम्परा नहीं है। बेढ़म ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी को अपना अजीज मित्र बताते हुए कहा कि इनसे मेरा संबंध पुराना एवं प्रगाढ़ है। उन्होंने कहा कि चौधरी जमीन से जुड़े व्यक्ति है, इसी का परिणाम है कि समारोह में बड़ी तादाद में छत्तीस कौम के लोग नवदम्पति को आशीर्वाद देने पधारे है। वहीं सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
इन संतों का रहा सानिध्य - समारोह में बड़गांव सुरजकुंड मंहत श्री लहरभारतीजी महाराज, सेवाड़िया महंत श्री रतनभारतीजी महाराज, श्री रतनगिरीजी महाराज, श्री शिवभारतीजी महाराज एवं श्री मदनभारतीजी महाराज सहित कई साधु-संतों ने पहंुचकर नव दंपति को आशीर्वाद दिया।

इन हस्तियों ने की शिरकत - समारोह में राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढ़म, सांसद लुम्बाराम चौधरी, पुर्व सांसद देवजी एम पटेल, सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज पुरोहित, रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी, रानीवाड़ा प्रधान राघवेन्द्रसिंह देवड़ा, भाजपा पुर्व जिलाध्यक्ष अमीचंद जैन, जालोर के पुर्व विधायक अमृता मेघवाल, पुर्व जिलाप्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, कांग्रेस वरिष्ठ नेता संध्या चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उकसिंह परमार, जालोर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव, सांचौर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक आवड़दान, सिरोही अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक देवाराम चौधरी, सिरोही उपखंड अधिकारी हरिसिंह, रानीवाड़ा उपखंड अधिकारी सुनील कुमार, बाड़मेर तहसीलदार रामलाल जाट, जोधपुर विकास अधिकारी सांवलाराम, उद्योगपति प्रताप पुरोहित जेतपुरा, पुर्व प्रधान रमीला मेघवाल, जिला परिषद सदस्य रामाराम, भाजपा के पुर्व जिला महामंत्री मुकेश खण्डेलवाल, जिला शिक्षा अधिकारी भेराराम कलबी, सीबीईओ गजेन्द्र देवासी, रानीवाड़ा थानाधिकारी दीपसिंह, भाजपा नेता पुखराज चौधरी बागोटी, भाजपा पुर्व मंडल अध्यक्ष अमृतलाल चौधरी, बाबुलाल पुरोहित, भाजपा नेता डाॅ शिला विश्नोई, हरिया देवी देवासी, भुराभाई भाटीप, भाजपा नेता टीकमसिंह राणावत, पुर्व प्रधान नरेन्द्र विश्नोई, लवजीराम पुरोहित जेतपुरा, प्रागाराम पुरोहित डुंगरी, सिलासन सरपंच वरधाराम माली, आजोदर सरपंच विकास सोलंकी, सुरजवाड़ा सरपंच कृष्ण पुरोहित, मेड़ा सरपंच प्रतिनिधि लच्छाराम पुरोहित, दहीपुर सरपंच प्रतिनिधि सवदाराम चौधरी, आंजणा समाज के अध्यक्ष जोईताराम, सरपंच अनोपसिंह देवल, पैपसिंह चांदुर, सज्जनसिंह गुन्दाउ, उड़वारिया सरंपच जीतु राम, पावली सरपंच करताराम, सिरोही आंजणा समाज के अध्यक्ष केराराम, जिला संघ चालक डाॅ किशनलाल जोशी, जिला प्रचारक बाबुलाल, जिला कार्यवाहक प्रकाश कुमार, सेवा प्रमुख भुपेन्द्र कुमार, डाॅ के के चौधरी, डाॅ उदय कुमार, डाॅ रमेश देवासी, डाॅ दीपाराम, डाॅ कान्तिलाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष छैलसिंह सोलंकी, चौधरी समाज के पंच मानाराम, खुमाराम, पुर्व सरपंच व भाजपा नेता भीखाराम चौधरी, भारताराम देवासी, रणछोड़ाराम दहीपुर, धानेरा गंज के अध्यक्ष भूराभाई चौधरी, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि हरजीराम देवासी, गणेश एडवोकेट, ईश्वर पुरोहित, हरीश जुडाल सहित बड़ी संख्या मेें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित क्षेत्र के लोगों ने शिरकत कर नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।
पुलिस सुरक्षा नजर आई चाक चौबंद - गृह राज्य मंत्री बेढ़म के आने की सूचना पर प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। चौधरी के आवास के पास ही हेलीपेड बनाया गया था, वहीं पुलिस की ओर से माकुल सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पुलिस सुरक्षा चाक चौबंद की गई थी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां