Homeन्यूज़ऑपरेशन भौकाल: 50,000 के इनामी नकल माफिया को चितलवाना पुलिस ने दबोचा

ऑपरेशन भौकाल: 50,000 के इनामी नकल माफिया को चितलवाना पुलिस ने दबोचा

Published on

लंबे समय से फरार था गणपतलाल, नाकाबंदी में पकड़ा गया

जालौर, 5 जुलाई 2025: जालौर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन भौकाल” और “धरकरभर” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 50,000 रुपये के इनामी नकल माफिया गणपतलाल पुत्र मांगीलाल विश्नोई (गोदारा), उम्र 31 वर्ष, निवासी मालवाडा, थाना चितलवाना को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई चितलवाना थाना और सांचोर वृत कार्यालय की संयुक्त टीम ने 4 जुलाई 2025 को नाकाबंदी और गुप्त सूचना के आधार पर की।

गणपतलाल लंबे समय से स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के नकल प्रकरण मामले में फरार था। वह सांगानेर थाना, जयपुर पूर्व में दर्ज मुकदमा संख्या 540 (दिनांक 09.12.2020) के तहत धारा 420 भादस और 4, 6 राजस्थान सार्वजनिक पुलिस परीक्षा अधिनियम 1992 में वांछित था। पुलिस ने उसे सरहद कारोला से दस्तयाब कर लिया और अब उसे एसओजी के अनुसंधान अधिकारी को सौंपा जाएगा।

पुलिस कार्रवाई के पीछे का नेतृत्व
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार, जोधपुर रेंज के निर्देश पर शुरू किए गए “ऑपरेशन भौकाल” और “धरकरभर” अभियान के तहत हुई। जालौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर आवडदान रतनू तथा सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी सांचोर कांबले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में यह सफलता मिली।

पुलिस टीम का पराक्रम
कार्रवाई में चितलवाना थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में गठित टीम ने अहम भूमिका निभाई। टीम में बलदेवराम उप निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी चितलवाना, मोहनराम सहायक उप निरीक्षक पुलिस, लक्ष्मणसिंह कांस्टेबल 67 थाना चितलवाना, राजु गुर्जर कांस्टेबल 137, ओमवीर कांस्टेबल 460, रामकिशोर चालक कांस्टेबल 1012 वृत कार्यालय सांचौर शामिल थे।

यह कार्रवाई जालौर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ सख्ती और “ऑपरेशन भौकाल” की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...