इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर मांगे थे 5 लाख रुपए, जोधपुर के लूणी से दबोचा गया आरोपी
चितलवाना (सांचौर): डिजिटल युग में तकनीक का दुरुपयोग कर महिलाओं की अस्मत से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के खिलाफ सांचौर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस थाना चितलवाना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए युवती के अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और ब्लैकमेल करने वाले मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
फर्जी आईडी और 5 लाख की डिमांड
मामले के अनुसार, आरोपी ने प्रार्थिया के नाम से इंस्टाग्राम पर कई फर्जी आईडी बनाई थीं। इन आईडी के जरिए उसने युवती के AI जनरेटेड (न्यूड) फोटो और वीडियो प्रसारित किए। इतना ही नहीं, आरोपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रार्थिया के परिजनों को डरा-धमकाकर 5,00,000/- (पांच लाख) रुपयों की मांग की और लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
जोधपुर की सरहद से दस्तियाब
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू के निर्देशानुसार और वृताधिकारी जयराम मुण्डेल के सुपरविजन में थानाधिकारी (RPS प्रो.) रवि के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के बाद कल दिनांक 14.02.2026 को पिपराली, लूणी (जोधपुर) की सरहद से आरोपी को घेराबंदी कर दस्तियाब किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण:
- नाम: अशोक कुमार
- पिता का नाम: पुखराज
- जाति: संत
- निवासी: हालीवाव
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:
इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों और जवानों की मुख्य भूमिका रही:
- रवि, आरपीएस (प्रो.) थानाधिकारी, चितलवाना
- भूराराम, सहायक उप निरीक्षक (सउनि)
- छत्रपाल, हैड कांस्टेबल (603)
- किशनलाल, हैड कांस्टेबल (722)
- त्रिलोकसिंह, कांस्टेबल (869), एसपी कार्यालय जालौर
- लक्ष्मणसिंह, कांस्टेबल (67)
- प्रकाश विश्नोई, कांस्टेबल (80)
- ओमाराम, कांस्टेबल (934)
- उत्तमसिंह, कांस्टेबल (665)
- श्रीमती बंशु, महिला कांस्टेबल (752)
सर्कल न्यूज नेटवर्क के लिए चितलवाना से ब्यूरो रिपोर्ट।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां