Homeन्यूज़भाजपा का चुनाव प्रचार हुआ तेज, बुथ स्तरीय टीफीन बैठक कर, किया...

भाजपा का चुनाव प्रचार हुआ तेज, बुथ स्तरीय टीफीन बैठक कर, किया चुनावी मंथन

Published on

भाजपा स्थापना दिवस पर होगें कई कार्यक्रम।

सांचौर। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं चुनावी जनसम्पर्क का कार्य तेज कर दिया।

शुक्रवार को सांचौर स्थित स्मृति वन में सांचौर मंडल के कार्यकर्ताओं ने टिफिन बैठक कार्यक्रम के माध्यम से चुनाव रणनीति एवं बुथ विजय संकल्प की तैयारियां पूर्ण की। भाजपा ने कार्यकर्ताओं में सक्रियता बढाने, चुनावी कार्यों की समीक्षा करने और आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के आयोजन का निर्देश दिया गया हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली ने बताया की भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के उपलक्ष में शीर्ष नेतृत्व द्वारा बुथ स्तरीय टिफिन बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया गया था जिसके अंतर्गत जालोर जिले के प्रत्येक बुथ पर टिफिन बैठक आयोजित कर, बुथ सशक्तिकरण हेतु आवश्यक कार्याें को पूर्ण करने किया गया।

लोकसभा सांसद देवजी पटेल ने बताया की देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान, युवा, महिला एवं अंतिम पंक्ति में बैठें व्यक्ति के विकास के लिए अनेकों काम किया हैं, इसीलिए आज पूरा देश में 400 पार के नारे की गुंज सुनाई दे रही हैं।

विधानसभा संयोजक वन्नेसिंह गोहिल ने कहा की आगामी 6 अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस पर प्रत्येक घर/ प्रतिष्ठान पर भाजपा का झंडा लगाना, स्टीकर लगाकर, मतदाताओं में अधिकाधिक जागरूकता लाने का कार्य किया जाना हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली, सांसद देवजी भाई पटेल, विधानसभा संयोजक एवं पूर्व जिला प्रमुख वन्नेसिंह गोहिल, प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक एवं जिला मंत्री शीला विश्नोई, बुद्धिजीवि प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरपतसिंह अरणाय, सेवा निवृत कलेक्टर मोड़सिंह गोहिल सुथाना, जिला मिडिया प्रभारी भावेश सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष शंभूसिंह राव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाड़सिंह राव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष साहिब खां, पूर्व सरपंच अमराराम देवासी डभाल, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री दुर्गाराम बेनीवाल, प्रभुराम खत्री सांचौर नगर महामंत्री मांगीलाल दर्जी, विक्रम ग्वारिया, मंडल उपाध्यक्ष नरेश पुरोहित बाबुलनाथ गोस्वामी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिया देवासी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शांता देवासी, शांता विश्नोई, शांता देवासी, मंडल उपाध्यक्ष दशा देवासी गंगा देवी देवासी प्रिन्टु देवासी विष्णु जीनगर, राजेश सेन भाजयुमो मडल अध्यक्ष भरत जीनगर डूंगरसिंह कारोला, दोलचंद सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
रविंद्रसिंह उमट
रविंद्रसिंह उमटhttps://circlenews.in
रविन्द्रसिंह उमट युवा पत्रकार है। चार साल पहले 18 साल की उम्र में इन्होंने सर्कल डिजिटल चैनल से पत्रकारिता का कार्य शुरू किया था। उमट अभी पब्लिक एप, सच बेधड़क, एवन टीवी, इंडिया न्यूज, पब्लिक वाइब्स में भी कार्य कर रहे है। कम उम्र में बुलंद हौंसले के साथ कार्य करने की मंछा रखते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

इकलौते चिराग ने सड़क पर तोड़ा दम, एडवोकेट सुमेर सिंह की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

घर लौटते वक्त काल बनकर आया अज्ञात वाहन, सेवाड़ा गांव में पसरा मातम; कानून...