Homeजोधपुरकाजरी में स्थापना दिवस मनाया, बीकानेरी भुजिया, पापड़ आदि विश्वप्रसिद्ध उत्पादन है?...

काजरी में स्थापना दिवस मनाया, बीकानेरी भुजिया, पापड़ आदि विश्वप्रसिद्ध उत्पादन है? काजरी की भूमिका

Published on

जोधपुर 1 अक्टूबर 2024 / केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) जोधपुर का 66वाँ स्थापना दिवस समारोह काजरी सभागार में मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाकृअनुप, नई दिल्ली के पूर्व उपमहानिदेशक (कृषि विस्तार) डा. के.डी. कोकाटे ने कहा कि संस्थान के वैज्ञानिकों ने शोध उपलब्धियां हासिल की जिससे मरूस्थल में जहां रेतीले टिल्ले धोरे नजर आते थे आज वहां पर हरियाली नजर आती है । खरीफ एवं रबी की नवीन किस्मों, तकनीकियों से एवं किसानों एवं वैज्ञानिकों के आपसी समन्वय से क्षेत्र में खेती का विकास हुआ । किसानों के खेतों में उत्पादन बढा, आमदनी बढी और जीवन स्तर में सुधार हुआ । मरूस्थल का परिदृश्य समृद्धि एवं खुशहाली में बदला नजर आता है । जो नवीन किस्में विकसित हुई उनका प्रयोग बढा जिससे खेती में चहुमुंखी विकास हुआ । उन्होंनें कहा फलों, फसलों आदि में मूल्यसंवर्द्धन को और बढावा देने की जरूरत है । बीकानेरी भुजिया, पापड़ आदि विश्वप्रसिद्ध उत्पादन है । काजरी का शोध फार्म अपने आप मंा एक अनूठा है जिसमें कृषि का हर स्वरूप नजर आता है । उन्होंनें काजरी संस्थान के निदेशक डा. ओ.पी. यादव के कुशल नेतृत्व की सराहना की एवं वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा किये गये कार्यो के लिए बधाई दी ।

काजरी निदेशक डॉ. ओ.पी. यादव ने संस्थान के वर्ष भर की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि काजरी मोठ-4 एवं मोठ-5 की नई किस्में इस क्षेत्र में गेम चेंजर का काम करेंगी । जीरा की नई किस्म सीजेडसी-94 जो कि 100 दिनों में पक कर तैयार हो जाती है एवं सीजेडसी-135 अधिक उत्पादन के लिए तैयार है एवं शीघ्र रिलीज की संभावना है । नवीन किस्मों, तकनीकियों, कृषि पद्धतियों से क्षे़त्र में कृषि का उत्पादन बढेगा । किसानों, महिलाओ, युवाओं, पशुपालकों के लिए गॉंवों में रोजगार बढाने के लिए प्रशिक्षण दिये जा रहे है ताकि उनकी आय बढे । थार शोभा खेजड़ी की बढती प्रसिद्धी, उपयोगिता से इसकी मांग बहुत बढी है । किसानों को उन्न्त बीज, पौधे, तकनीकियां प्रदान की जा रही है। शोध कार्य तीव्र गति से हो इसके लिए आधुनिक प्रयोगशाला, नवीन उपकरण, प्रशिक्षण हॉल, सभागार आदि की सुविधाऐं विकसित की गई है ।

 इस अवसर पर विशिष्ठ  अतिथि वीएनएमकेवी, परबनी के पूर्व कुलपति डा. बी. वेंकटेश्वरलू एनआईएएसएम, बारामती  के  निदेशक डा. के.सामी रेडडी, आईसीएआर के सहायक  महानिदेशक डा. राजबीर सिंह, सीएसएसआरआई, करनाल के निदेशक डा.  आर.के. यादव,  विशेष  अतिथि आईआईएफएसआर  मोदीपूरम के निदेशक, डा. सुनिल कुमार, एनबीएसएस एण्ड एलयूपी, नागपुर के निदेशक,  डा. एन.जी. पाटिल, अटारी के निदेशक डा. जे.पी. मिश्रा काजरी के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. आर.के.भट्ट, आईसीएआर के पूर्व  संयुक्त सचिव (वित्त) जी .पी. शर्मा, ने भी अपने विचार व्यक्त किये A इस अवसर पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वरिष्ठ ग्रेड सुरेश कुमार एवं  लेखा नियंत्रक सुनीता आर्य भी उपस्थित रहे  । कार्यक्रम संयोजक डॉ. आर.के. कांकाणी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का संचालन गजे सिंह जोधा एवं डॉ. अमन वर्मा ने किया ।

उल्लेखनीय कार्य करने वाले वैज्ञानिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया । प्रधान वैज्ञानिक डा. एम.पी. राजौरा को चरागाह विकास प्रबंधन एवं घास बीज उत्पादन में उल्लेखनीय शोध उपलब्धि के लिए डा. के.ए. शंकरनारायण अवार्ड से नवाजा । उत्कृष्ट शोध के लिए वैज्ञानिक श्रेणी में प्रधान वैज्ञानिक डा. एचआर महला, बेस्ट रिसर्च पेपर प्रधान वैज्ञानिक डा. प्रदीप कुमार को के लिए सम्मानित किया । तकनीकी श्रेणी में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सुरेन्द्र कुमार, पूनाराम विशनोई, ललित कुमार चौधरी, राघव सिंह मीणा, प्रशासकीय श्रेणी में अनिता शेखावत, एसएसएस श्रेणी में लाछा राम को सम्मानित किया । संस्थान के विकास में उत्कृष्ट योगदान के लिए डा. महेश कुमार, डा. वी.एस. राठौड़, डा. सन्तोष कुमार मरवन, पी.पी. मिश्रा. हरीश पुरोहित, हनुमान राम सेंवर, कैलाश सैनी को सम्मानित किया गया ।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

रेल मंत्री का ’45 दिन’ वाला वादा फिसड्डी, चेन्नई-भगत की कोठी ट्रेन को लेकर जनता का धैर्य जवाब दे गया

महीनों बीतने के बाद भी नहीं शुरू हुई ट्रेन की दैनिक सेवा, तमिलनाडु से...

जोधपुर रेंज में पुलिस निरीक्षकों के बंपर तबादले, देखें पूरी सूची

जोधपुर। कार्यालय महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज द्वारा प्रशासनिक आधार पर एक बड़ा फेरबदल करते हुए...

5+5=25: ANTF का लगातार 5वें दिन 5वां बड़ा धमाका, 25 हजार का इनामी ड्रग सरगना जोधपुर से गिरफ्तार

होटल के धंधे में मंदी आई तो चुना नशा तस्करी का रास्ता, 'ऑपरेशन मरुशम्बूक'...

मानवता की मशाल: भारती हॉस्पिटल ने मात्र दो हज़ार में कराई नॉर्मल डिलीवरी

चिकित्सा जगत में सेवा की नई परिभाषा सर्कल न्यूज़ नेटवर्क की विशेष रिपोर्ट, रेवदर। राजस्थान...

रेल मंत्री की अनूठी पहल: बीकानेर में रेलवे कर्मियों संग जमीन पर बैठकर सुनी समस्याएं, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क बीकानेर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री...

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई: लग्जरी कार से करोड़ों की अफीम बरामद, फलोदी का तस्कर रिमांड पर

दौसा में सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की अफीम जब्त] राजस्थान के दौसा...

जोधपुर में गूंजा पीएम की योजना का डंका: नए कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र, काजरी में जुटे दिग्गज

रोजगार क्रांति: पहली बार नौकरी पाने वालों को मिलेंगे ₹15,000 तक, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के...

काजरी सभागार में गूंजेगी ‘विकसित भारत’ की गूंज, पीएम मोदी कल करेंगे डीबीटी के जरिए करोड़ों की बौछार!

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जोधपुर कराएगा राष्ट्रीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट; सांसद राजेंद्र...

भीषण सड़क हादसा: मुकाम धोक लगाकर लौट रहे हरियाणा के एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मासूम गंभीर

बीकानेर में डंपर और कार की आमने-सामने की भिड़ंत, पति-पत्नी और बेटी सहित छह...