Homeदेशराष्ट्रपति भवन में गूंजा राजस्थान का गौरव: राष्ट्रपति मुर्मु ने मेवाती लोक...

राष्ट्रपति भवन में गूंजा राजस्थान का गौरव: राष्ट्रपति मुर्मु ने मेवाती लोक कला के ‘भपंग जादूगर’ गफरुद्दीन को पहनाया पद्म श्री का सेहरा

Published on

मेवात की लुप्त होती 2500 दोहों वाली महाभारत और शिव ब्यावले की समृद्ध मौखिक परंपरा को मिला देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान; डीग के कैथवाड़ा गांव में मना जश्न

विशेष प्रतिनिधि द्वारा
नई दिल्ली/जयपुर। देश के सबसे प्रतिष्ठित और भव्य राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में सोमवार को जब ‘पद्म श्री’ पुरस्कार के लिए राजस्थान के डीग जिले के एक छोटे से गांव के कलाकार का नाम पुकारा गया, तो पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। अवसर था वर्ष 2026 के नागरिक अलंकरण समारोह (प्रथम चरण) का, जहां महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने मेवात-बृज संस्कृति के अनमोल रत्न, भपंग वादक श्री गफरुद्दीन मेवाती जोगी को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया।
इस ऐतिहासिक पल के साक्षी देश के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह सहित कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय गणमान्य जन बने। राजस्थान के लिए यह त्रिवेणी जैसा सुखद संयोग रहा, क्योंकि कला जगत से गफरुद्दीन मेवाती जोगी व श्री तगा राम भील और समाज सेवा के क्षेत्र से स्वामी ब्रह्मदेव को भी इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया।

नौवीं पास कलाकार, जिसने बचाई मेवात की अनमोल धरोहर

26 सितंबर 1962 को तत्कालीन भरतपुर (वर्तमान डीग जिला) की पहाड़ी तहसील के कैथवाड़ा गांव में जन्मे गफरुद्दीन पारंपरिक मेवाती जोगी समुदाय की विरासत को समेटे हुए हैं। औपचारिक शिक्षा तो महज नौवीं कक्षा तक ही हो पाई, लेकिन लोक संस्कृति की पाठशाला में वे अव्वल रहे। बचपन से ही उन्होंने पारंपरिक गुरु-शिष्य परंपरा के तहत भपंग, जोगिया सारंगी, ढोलक और मेवाती-बृज भक्ति संगीत में ऐसी महारत हासिल की कि आज वे इस कला के वैश्विक प्रतीक बन चुके हैं।

भिक्षाटन से लेकर वैश्विक मंचों तक का सफर
एक समय था जब गफरुद्दीन गांव-गांव जाकर लोक गाथाओं का गायन करते थे और दान-दक्षिणा (भिक्षा) लेकर अपनी परंपरा को जीवित रखते थे। उन्होंने दशकों तक कड़े संघर्ष और निरंतर सांस्कृतिक अभ्यास के बूते मेवात की मौखिक परंपराओं को मरने नहीं दिया।

महाभारत के 2500 दोहे और शिव ब्यावले के रक्षक

गफरुद्दीन मेवाती जोगी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस दुर्लभ मौखिक कथा परंपरा के संरक्षण के लिए जाना जाता है, जो आधुनिकता की आंधी में लगभग खो चुकी थी। वे महाभारत (पांडुन के कड़े- लगभग 2500 दोहे), लोक रामायण, भगवान शिव का ब्यावले और अली बख्श परंपरा की भगवान श्री कृष्ण लीलाओं का मौखिक गायन करने वाले देश के सबसे प्रामाणिक कलाकारों में से एक हैं।
उन्होंने अपनी कला साधना से लगभग 20 लुप्तप्राय लोक संगीत वाद्ययंत्रों और मौखिक कथाओं को पुनर्जीवित किया है। उनके इस भगीरथ प्रयास का महत्व इतना है कि आज इस विषय पर देश-विदेश में पीएचडी स्तर के अकादमिक शोध हो रहे हैं।

संस्था की स्थापना और अगली पीढ़ी को विरासत सौंपना

अपनी कला को सिर्फ खुद तक सीमित न रखकर, गफरुद्दीन ने साल 2007 में भरतपुर में ‘बृजरंग मेवात साहित्य लोक कला संस्थान’ की स्थापना की। वे देश के प्रतिष्ठित मंचों जैसे संगीत नाटक अकादमी, जवाहर कला केंद्र (जयपुर), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में अपनी प्रस्तुतियां दे चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बेटे शाहरुख खान मेवाती जोगी, पोते दानिश जोगी और कई शिष्यों को तैयार कर इस अमूर्त विरासत को भविष्य के लिए सुरक्षित कर दिया है।

पुरस्कारों की लंबी फेहरिस्त में जुड़ा सबसे चमकीला मोती

गफरुद्दीन को मिले पुरस्कारों की फेहरिस्त बहुत लंबी है, जिसमें अब पद्म श्री सबसे ऊपर चमक रहा है:

वर्षपुरस्कार/सम्मानसंस्थान/स्थान
2026पद्म श्रीभारत सरकार (राष्ट्रपति भवन)
2022संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारनई दिल्ली
2016राजस्थान राज्य सम्मानजयपुर
2013प्रबुद्ध लोक कलाकार सम्मान / कैस्ट्रॉल इंडिया अवार्डमुंबई
2009सूर सम्मानजयपुर
1993युवा पुरस्कारकला जगत

मेवात की मिट्टी से निकलकर राष्ट्रपति भवन के लाल कालीन तक पहुंचे गफरुद्दीन मेवाती जोगी की यह सफलता यह साबित करती है कि यदि साधना सच्ची हो, तो लोक कला की गूंज दिल्ली के गलियारों को भी झंकृत कर देती है। उनके पद्म श्री बनने से आज पूरे मेवात और बृज अंचल में लोक गीतों की मधुर तान के साथ जश्न मनाया जा रहा है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...