रानीवाड़ा, 2 अगस्त। (Tikam Pal) उपखंड मुख्यालय के पाल गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अब छात्र-छात्राओं को धूप में नहीं बैठना पड़ेगा। गांव के भामाशाह कालू सिंह पुत्र स्व. जीव सिंह जी राजपूत ने अपनी प्रेरणादायी पहल से विद्यालय में 3 लाख रुपये से अधिक की लागत से टीन शेड का निर्माण करवाया है।
विद्यालय में टीन शेड न होने के कारण विशेष कार्यक्रमों के दौरान बच्चों को अक्सर धूप में बैठना पड़ता था, जिससे उन्हें काफी परेशानी होती थी। इस समस्या को देखते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने कालू सिंह राजपूत को विद्यालय के विकास के लिए प्रेरित किया। उनकी इस अनुकरणीय पहल से अब बच्चों को धूप से निजात मिलेगी।
भामाशाह कालू सिंह राजपूत की इस उदारता के लिए प्रधानाध्यापक भागीरथ राम चौधरी और ग्रामीणों के साथ-साथ जिले के कई अधिकारियों ने भी उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। उनकी यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत करती है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां