जालोर। अखिल राजस्थान प्रबोधक शिक्षक संघ, जालोर का दो दिवसीय ज़िला स्तरीय सम्मेलन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बागोड़ा में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित, और बागोड़ा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भगवानाराम ने मुख्य रूप से शिरकत की और कार्यक्रम को संबोधित किया।

सम्मेलन के दौरान संगठन के चुनावी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस प्रक्रिया में गुन्दाऊ निवासी अर्जुन सिंह दहिया को अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ, जालोर के ज़िलाध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
ज़िलाध्यक्ष बनने के बाद अर्जुन सिंह दहिया का शिक्षकों सहित अन्य सामाजिक लोगों ने साफा और माला पहनाकर ज़ोरदार बहुमान किया। शिक्षकों और सामाजिक प्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां