जयपुर: मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (ANTF) ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साल से फरार 25,000 रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी को दबोचने में सफलता हासिल की है। आरोपी अपने तस्कर दोस्तों के साथ जयपुर में एक मकान में रंगारंग नशे की पार्टी करने वाला था, उससे पहले ही ANTF की टीम ने वहां दबिश देकर उसे धरदबोचा।
आरोपी का विवरण
- नाम: संदीप राज
- पिता का नाम: सुरेश चन्द
- उम्र: 31 वर्ष
- निवासी: आच्छीवास, पुलिस थाना सदर, दौसा, जिला दौसा
वारदात और आपराधिक इतिहास
आईजीपी विकास कुमार ने बताया कि जून 2025 में जयपुर के रामनगरिया थाना क्षेत्र स्थित नंदन विहार कॉलोनी में पुलिस एक मामले में वांछित आरोपी की तलाश में गई थी। वहां मौजूद संदीप राज ने पुलिसकर्मियों पर देशी कट्टे से फायर कर दिया था, जिसमें गोली एक पुलिसकर्मी के हाथ को छूकर निकल गई थी। इसके बाद वह स्कॉर्पियो कार में बैठकर फरार हो गया था और तभी से वांछित चल रहा था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में मारपीट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और फायरिंग समेत कुल 11 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। फरारी के दौरान वह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में ठिकाने बदलकर छिपता रहा था।









पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां