रानीवाड़ा: आज जोशी समाज भवन में युवा मित्र मंडल के तत्वावधान में अहमदाबाद प्लेन क्रैश दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दुर्घटना में अनेक परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया, जिसमें बेटे, बेहनों, भाइयों और पिताओं का शामिल होना सभी के लिए अत्यंत दुखद था।

संपूर्ण देश के लिए यह एक गंभीर एवं दारुण घटना है, जिसमें कई विदेशी नागरिकों की भी जान गई। इस मौके पर सभी श्रद्धालुओं ने मिलकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। आयोजन में उपस्थित लोगों ने भगवान से प्रार्थना की कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्री शरण में स्थान प्रदान करें।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख आयोजक जितेन्द्र सिंह डाभी (युवा छात्र नेता रानीवाड़ा) और विपुल भाई प्रजापत (गौ सेवक) के साथ ही, युवा मित्र मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। इसमें अनिल भाई बिश्नोई, अक्षय भाई, रविन्द्र भाई सारस्वत, जेरी भाई, ईशर सिंह चौहान, उत्तम सिंह सोलंकी, पुरन सिंह, हर्षवर्धन सिंह और अन्य कई जागरूक युवा शामिल थे, जिन्होंने इस यादगार सभा में अपनी सहभागिता निभाई।
इस तरह की घटनाएँ समाज में एकजुटता और संवेदनशीलता का सन्देश देती हैं, और युवा मित्र मंडल का यह कदम सराहनीय है। 💐🙏







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां