सोशल मीडिया पर वायरल शादी समारोह में हथियार लहराने पर कार्रवाई
जालोर जिले में अवैध हथियारों की तस्करी रोकने और सोशल मीडिया पर फायरिंग करने वालों पर कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चितलवाना पुलिस ने शादी समारोह में अवैध हथियार लहराने और हवाई फायरिंग करने वाले दो युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25, 25(9) के तहत मामला दर्ज किया।
9 जून 2025 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने सरहद सांगडवा में आयोजित एक शादी समारोह की जांच की। शादी में महिपाल सिंह पुत्र भान सिंह और दिपेंद्र सिंह पुत्र भान सिंह (दोनों निवासी सांगडवा, थाना चितलवाना) अवैध बंदूक और पिस्टल से हवाई फायरिंग करते हुए पाए गए। इससे मानव जीवन को संकट में डालने की आशंका बनी।
इस कार्रवाई को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवडदान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में अंजाम दिया गया। थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रकरण संख्या 79/2025 दर्ज किया।
पुलिस टीम:
- थाना अधिकारी: बलदेवराम
- सहायक पुलिसकर्मी: अन्य जाब्ता
फिलहाल महिपाल सिंह और दिपेंद्र सिंह की तलाश और आगे की जांच जारी है।



