(चितलवाना, जालोर)
जालोर जिले में आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितलवाना पुलिस थाना ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने सरहद शेराणियों की ढाणी सिवाड़ा में दबिश देकर एक आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है।
घर में छिपाकर रखा था अवैध डोडा पोस्त
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर, आवड़दान रतनू, और पुलिस उप अधीक्षक वृत सांचोर, जयराम मुण्डेल के सुपरविजन में चितलवाना थानाधिकारी कमल किशोर के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही थी।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस टीम ने दिनांक 21.10.2025 को सरहद शेराणियों की ढाणी सिवाड़ा में चितलवाना बी माइनर के पास स्थित ओमप्रकाश पुत्र आसूराम जाति विश्नोई (साउ) के रहवासीय घर में छापा मारा।
दबिश के दौरान, पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश (उम्र 35 साल) निवासी राजावतों का गोलिया, शेराणियों की ढाणी सिवाड़ा के कब्जे से कुल 13.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ चितलवाना पुलिस थाना में जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण संख्या 151/2025 पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी से जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार मुलजिम:
- ओमप्रकाश पुत्र आसूराम जाति विश्नोई (साउ) उम्र 35 साल निवासी राजावतों का गोलिया, शेराणियों की ढाणी सिवाड़ा, पुलिस थाना चितलवाना।
कार्यवाही करने वाली चितलवाना पुलिस टीम:
- कमल किशोर निरीक्षक पुलिस (थानाधिकारी)
- रामलाल हैडकानि 265
- चन्दनगिरी हैडकानि 168
- लक्ष्मणसिंह कानि 67
- ओमप्रकाश कानि 41
- बंशु मकानि 752
- उत्तमसिंह कानि 665







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां