राजपूत समाज में बदलाव की बयार; शादी-समारोह के खर्च का आधा प्रतिशत अब संवारेगा होनहारों का भविष्य
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | जालोर/चांदना
मारवाड़ में राजपूत समाज अब परम्पराओं के निर्वहन के साथ-साथ शिक्षा को बढ़ावा देने की एक शानदार मिसाल पेश कर रहा है। समाज ने उत्सवों और त्योहारों पर होने वाले खर्च में से आधा प्रतिशत (0.5%) बचाकर उसे प्रतिभावान विद्यार्थियों की शिक्षा पर खर्च करने का बीड़ा उठाया है। इसी कड़ी में जालोर के निकटवर्ती गांव चांदना में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान 'शिक्षा नेग' की एक और प्रेरक तस्वीर देखने को मिली।
मायरा में निभाई सामाजिक जिम्मेदारी चांदना गांव में योगेंद्र सिंह कुम्पावत (एडवोकेट सिंघासनी, जोधपुर हाल निवासी जालोर) अपने भांजे हितेंद्र सिंह चौहान के विवाह समारोह में शामिल हुए। यहाँ उन्होंने अपनी बहन के घर 'मायरा' भरने की रस्म अदा की। मायरा में आभूषण, नकद भेंट और पोशाक आदि की व्यवस्था पर हुए कुल खर्च का आधा प्रतिशत हिस्सा निकालकर, कुम्पावत ने 25,000 रुपये की राशि 'राजपूत शिक्षा कोष संस्थान' को भेंट की।

समाज की हर बेटी अपनी बेटी: कुम्पावत इस अवसर पर योगेंद्र सिंह कुम्पावत ने कहा, "हम अपनी बहन-बेटियों की शादी और मायरा में खुशी से लाखों खर्च करते हैं, जो अच्छी बात है। लेकिन समाज के कमजोर तबके की बहन-बेटियां भी हमारी ही हैं। उनकी शिक्षा और आगे बढ़ने में सहयोग करना हमारा नैतिक दायित्व है।" उन्होंने बताया कि उन्हें इस कार्य की प्रेरणा राजपूत शिक्षा कोष के श्यामसिंह चौहान सजाडा से मिली और उनके परिवार ने पूर्व में भी शुभ अवसरों पर शिक्षा नेग दिया है।
पद्मश्री नारायण सिंह मानकलाव की मुहिम ला रही रंग संस्थान के जालोर जिला प्रतिनिधि गणपत सिंह मंडलावत भवरानी ने बताया कि पद्मश्री और पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण सिंह मानकलाव द्वारा शुरू की गई यह मुहिम अब एक आंदोलन का रूप ले रही है। लोग स्वेच्छा से खुशियों के मौके पर शिक्षा दान कर रहे हैं।
ये रहे उपस्थित इस पुण्य कार्य के दौरान खुमान सिंह कुम्पावत, भवानी सिंह, भंवर सिंह चौहान, प्रताप सिंह राणावत, देवी सिंह, राण सिंह, किशन सिंह, खेत सिंह भाटी, भेर सिंह, वीरेंद्र सिंह, गोपाल सिंह मंडलावत, डूंगर सिंह, दिलीप सिंह बोकड़ा, महावी सिंह खिंची, देवेंद्र सिंह, परमवीर सिंह भाटी, भवानी सिंह देता, प्रदीप सिंह भाटी, सतपाल सिंह चौहान, यशपाल सिंह, संजय सिंह, रघुनाथ सिंह कुम्पावत, बबलू सिंह, कमल सिंह, हिमांशु सिंह, अनवीर सिंह, रणंजय सिंह, खसाराम माली और कैलाश माली सहित दोनों पक्षों के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां