भीलड़ी। सूरत से समदड़ी जा रही दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रही महिला यात्री के साथ बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। राजस्थान के बालोतरा निवासी प्रतीक पृथ्वीराज भंडारी अपनी पत्नी तमन्ना व बेटे आद्विक के साथ सूरत रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान भीलड़ी के पास अज्ञात चोर ने उनकी नींद का फायदा उठाकर 4.73 लाख रुपये के सोने के आभूषणों, नकदी व मोबाइल फोन सहित अन्य सामान से भरा बैग चुरा लिया और मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही भीलड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि ट्रेन में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जाएगी। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और कीमती सामान की सुरक्षा स्वयं करें।
रेलवे प्रशासन ने भी यात्रियों को अपने सामान की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी है। वहीं, इस मामले में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां